भोपाल: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 घण्टे में 65 मामले दर्ज

भोपाल: लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 24 घण्टे में 65 मामले दर्ज

भोपाल| राजधानी भोपाल में कोरोना के बढ़ते कोरोना संक्रमितों के मामलों को लेकर लगातार सख्ती बरती जा रही है| लोगों से लॉक डाउन का पालन करने की अपील की जा रही है| इसके बावजूद लोग मान नहीं रहे हैं| पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न स्थानो पर लॉक डाउन का उल्लंघन करते पाए जाने पर पिछले 24 घंटे में विभिन्न धाराओं में 65 प्रकरण दर्ज किए हैं। लॉक डाउन के दौरान पुलिस द्वारा 22 मार्च से अब तक 1017 मामले दर्ज किए जा चूके हैं।

पुलिस द्वारा जनसामान्य को बढ़ते कोरोना संक्रमण से बचाने सम्पूर्ण क्षेत्र में लॉक डाउन किया गया है। इसके लिए पुलिस द्वारा कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये लॉक डाउन का सख्ती से पालन कराया जा रहा है और सोशल डिस्टेसिंग का महत्व भी जनसामान्य को समझाया जा रहा हैं।

आज विभिन्न धाराओं में लाक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस द्वारा थाना कमला नगर अंतर्गत अशोक कुमार जैन, ऐशबाग थाना अंतर्गत नजीर आलम, हबीबगंज थाना अंतर्गत सुरेंद्र कुमार भाटिया, शाहपुरा थाना अंतर्गत राम मोहित, शिवदयाल, एमपी नगर थाना अंतर्गत अनिरुद्ध प्रेमचंदानी, अलीम, मोनीश, नरेश शीतलानी, अशोका गार्डन थाना अंतर्गत चंद्रभान त्रिपाठी, कोतवाली थाना अंतर्गत   उमर आबिद यावर खान, तलैया थाना अंतर्गत अंजुर अली,  सउद अहमद,  सुशील रैकवार, मोहम्मद लाइक, सोनू मालवीय और अर्जन खान, हनुमानगंज थाना अंतर्गत अनस खान, मंगलवारा थाना अंतर्गत राधे कृष्ण साहू, विशाल प्रजापति, दीपक सेन, रामचंद्र प्रजापति, गोविंद, अजय, शहरयार, हरीश शर्मा और मोहम्मद नईम, गौतम नगर थाना अंतर्गत फरहान खान, मुजीब खान,  रिहान खान, आमिर और जूबेर, परवलिया थाना अंतर्गत रवि मीणा, खजूरी सड़क थाना अंतर्गत शुभम मीणा, सागर लोहार, सुरेश, प्रकाश सिंधी, निशातपुरा थाना अंतर्गत मोहम्मद शरीफ, बाबूलाल छोला मंदिर थाना अंतर्गत अंकित साहू, कालीचरण चौरसिया और नजीराबाद थाना अंतर्गत मांगीलाल गुर्जर और नरेंद्रनाथ

इन पर विभिन्न धाराओं में शासकीय आदेश का उल्लंघन करने जेसे बे वजह घूमते पाए जाने, हाथ ठेला लगाने, अवैध रूप से शराब रखने, किराना दुकान खोल सामान विक्रय करने, किराएदार की सूचना थाने में ना देने, मकान की छत का काम करवाने, गैस की दुकान खोलकर व्यवसायिक कार्य आदि शासकीय आदेश का उल्लंघन करते पाए जाने पर इन सबके विरुद्ध विभिन्न थानों में प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews