ABVP ने की पहले गुंडागर्दी-फिर व्यक्त किया खेद, सदस्यता अभियान के नाम पर वसूली के दौरान स्कूल संचालक से मारपीट का मामला

स्कूल में ABVP कार्यकर्त्ताओ की गुंडागर्दी की तमाम तस्वीरें वहाँ लगे CCTV में कैद हो गई, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कार्यकर्त्ता वसूली के लिए धमका रहे है।
abvp-sideline-after-allegation-on-leaders

BHOPAL NEWS : ABVP कार्यकर्त्ताओ के स्कूल में बवाल मचाने के बाद अब घटना पर खेद व्यक्त किया है, परिषद ने बाकायदा लेटर हेड पर लिखित बयां जारी किया है, जिसमें घटना पर खेद व्यक्त करते हुए इसकी निंदा की है, जारी बयां में बताया गया है कि कार्यकर्त्ता स्कूल में रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करने छात्रों के बीच पहुंचे थे लेकिन स्कूल संचालक ने कार्यकर्त्ताओ के साथ जोर जबरदस्ती कर दी, हालांकि स्कूल में लगे सीसीटीवी फूटेज ने सारी सच्चाई उगल दी है जिसमें साफ ABVP कार्यकर्त्ताओ की गुंडागर्दी नजर आ रही है। स्कूल संचालक को धमकाते आरोपी किस तरह के रचनात्मक कार्यों के लिए स्कूल पहुंचे थे यह भी दिखाई दे रहा है।

यह था मामला 

राजधानी भोपाल में अखिल भारतीय विधार्थी परिषद की गुंडागर्दी का वीडियो सामने आने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया था, दरअसल गुरुवार दोपहर ABVP के कार्यकर्ता बावड़ियाँ कला स्थित ओरियान स्कूल में सदस्यता अभियान के नाम पर वसूली करने पहुंचे थे, कार्यकर्त्ताओ ने सदस्यता अभियान के नाम पर स्कूल संचालक से कक्षा 11 वीं और 12 वीं के प्रति छात्रों के नाम से 100 रुपये से लेकर 200 रुपये तक मांगे, जब स्कूल संचालक ने रुपये देने से इंकार किया तो कार्यकर्त्ताओं ने स्कूल संचालक पर ही हमला बोल दिया, घटना में स्कूल संचालक सहित उनके बेटे को चोट पहुंची, घटना के बाद मौके से कार्यकर्ता स्कूल संचालक को धमकी देते हुए फरार हो गए लेकिन वही पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया जिसके बाद पीड़ित पक्ष सबूत लेकर थाने पहुंचा, यहाँ पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपियों की जल्द गिरफ़्तारी का दावा किया, लेकिन पुलिस भी मामलें में ABVP कार्यकर्त्ताओं को बचाती नजर आई पुलिस ने मामला तो दर्ज किया लेकिन आरोपी ABVP से जुड़े है इसका खुलासा नहीं किया जबकि खुद स्कूल संचालक ने तमाम सबूत पुलिस को सौंपे।

विवादों में ABVP का अभियान 

दरअसल ABVP का यह अभियान विवादो में है सदस्यता अभियान के नाम पर परिषद के कार्यकर्त्ताओ की गुंडागर्दी का उदाहरण भोपाल में सामने आया, ABVP के इस सदस्यता अभियान पर विवाद की शुरुआत आगर-मालवा से हुई, जहां जिला शिक्षा अधिकारी ने ABVP के कार्यकर्ताओं को इस अभियान को रचनात्मक कार्य का नाम देकर  स्कूलों में जाने की अनुमति दे दी जिसके बाद NSUI ने इसका विरोध जताते हुए इसे गलत बताया।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews