भोपाल-नाबालिग के कपड़े उतारकर पीटते हुए वीडियो वायरल करने वाले आरोपी गिरफ्तार

दरअसल इस पूरी घटना की वजह जेल में बंद कैदी नदीम उर्फ बच्चा से फरियादी का मुलाकात करने जाना थीं, जो जेल में ही बंद आरोपी अरबाज को पसंद नहीं आया, जेल से छूटने पर अरबाज और उसके अन्य साथियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। 
bhopal Police arrested the notorious

bhopal Police arrested the notorious

BHOPAL NEWS : भोपाल के एमपीनगर जोन 02 से नाबालिग का अपहरण कर  मारपीट करने और वीडियो वायरल करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने नाबालिग का 21 मार्च को अपहरण कर निर्वस्त्र कर मारपीट की थी।
 दरअसल इस पूरी घटना की वजह जेल में बंद कैदी नदीम उर्फ बच्चा से फरियादी का मुलाकात करने जाना थीं, जो जेल में ही बंद आरोपी अरबाज को पसंद नहीं आया, जेल से छूटने पर अरबाज और उसके अन्य साथियों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया।

वीडियो वायरल होते ही सकते में आई पुलिस 

मारपीट करते वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्त्तारी के लिए टीम गठित की, टीम द्वारा आरोपियों के निवास स्थान तथा संभावित स्थानों पर दबिश देकर तथा मुखबिर की सूचना एवं सीडीआर व सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर सभी आरोपियों को 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी 

पुलिस ने अरहम उर्फ अजीम पिता अंसार उम्र  21 साल निवासी  ईंटखेडी भोपाल, शान उर्फ उमान उर्फ डिसेंट पिता जावेद खान उम्र 18 साल निवीसी  शाहजहानाबाद भोपाल, शानू उर्फ आशिम पिता रशीद खान उम्र 40 साल निवासी  कोकता बिलखिरिया भोपाल, मोहम्मद अल्ताफ पिता मोहम्मद सुलेमान उम्र  23 साल निवासी ऐशबाग भोपाल, अरवाज शेख पिता सफीक शेख उर्फ पप्पू उम्र  22 साल निवासी जहॉगीराबाद भोपाल  पूर्व से जेल में निरुद्ध है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews