भोपाल की थाना हबीबगंज पुलिस ने मोबाईल झपटमारी की घटना करने वाले स्कार्पियो सवार दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से फरियादी के झपटे गये 02 मोबाईल फोन कीमती 1.5 लाख सहित घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो को जब्त किया है। लगभग एक सैकडा सी.सी.टी.व्ही कैमरे , एंव मुखबिर तंत्र के माध्यम से पुलिस द्वारा मोबाईल झपटमारी की घटना का खुलासा किया।

यह था मामला
दरअसल 07.02.26 को फरियादी पियूष मालवीय ने हबीबगंज थाने पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई की, कि वह अपनी औरा (रेपिडो) कार से रात्रि 11.30 बजे रानी कमलापति से सवारी लेकर दानापानी रोड ईश्वर नगर ड्रॉप कर वापस आ रहा था कि दानापानी रोड पर शालीमार के पास स्कार्पियो सवार अज्ञात 02 लड़कों ने उसकी कार को आगे से रोककर उसके 02 मोबाईल IPHONE 13 और OPPO A5 फोन स्कार्पियो से झपट कर ले गये।
स्कॉर्पियो में लुटेरे-पुलिस ने शुरू की तलाशी
झपटमारी की गंभीर घटना की सूचना के पश्चात हबीबगंज थाने की पुलिस ने विशेष टीम का गठन किया। विशेष टीम द्वारा मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की गई। पुलिस टीमो द्वारा घटनास्थल के आने-जाने वाले करीब एक सैकड़ा सी.सी.टी.व्ही फुटेज का अवलोकन किया गया तथा विशेष टीमो को आसपास के क्षेत्रो में लगाया गया। पुलिस ने मुखबिर तंत्र एवं लोकल थाना क्षेत्र के सीसीटीव्ही कैमरों की मदद से आरोपी के घटना कर भागने की दिशा चिन्हित करते हुए तलाश किये जाने पर घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो वाहन शाहपुरा रेल्वे कालोनी के पास खडा होने की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए घेरा बन्दी करके दोनों आरोपियो को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि हम दोनों लोग तफरी करने के लिए निकले तभी दोनों ने सोचा कि जल्दी पैसे कमा लेते है जल्दी पैसो कमाने की चाह में बड़ी जगह चलकर बडी वारदात करने का षंडयत्र बनाया, औरा कार से जा रहे व्यक्ति से 02 मोबाईल IPHONE 13 एवं OPPO A5 फोन झपटकर कर अपने घर गए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे लूटा गया समान बरामद कर लिया है।
पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने अर्जुन कुमार शर्मा निवासी शिवाय कुंज रेल्वे कालोनी शाहपुरा और विधि विरोधी बालक निवासी शिवाय कुंज रेल्वे कालोनी शाहपुरा को गिरफ्तार किया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
.





