Bhopal : ओपन बुक पद्धति से होंगी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, आदेश जारी

Bhopal : ओपन बुक पद्धति से होंगी बरकतउल्ला विश्वविद्यालय की परीक्षाएं, आदेश जारी

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (BU) में स्नातक और पीजी परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति (Open book system) से होगी। इसे लेकर विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है। बता दें कि उच्च शिक्षा विभाग (Higher Education Department) ने कॉलेज स्टूडेंट्स (College Student) को लेकर बड़ा फैसला करते हुए पिछले महीने ही आदेश जारी किया था कि स्नातक एवं स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की परीक्षाएं अब ओपन बुक प्रणाली  से ली आयोजित की जाएंगी।

आज है World Day Against Child Labour, जानें भारत में बाल- मजदूरी के खिलाफ आवाज उठाना क्यों जरूरी है

इसके बाद अब बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के कुलसचिव ने सभी संबद्ध कॉलेजों को आदेश जारी कर दिया है कि 30 जून तक सभी परीक्षाएं पूर्ण कर ली जाएं। परीक्षाओं के दौरान कोविड 19 की गाइड लाइन का का पूरी तर पालन कराए जाने के भी निर्देश भी दिये गए हैं। इस तरह अब प्रदेश के सभी पारम्परिक, निजी एवं दूरस्थ विश्वविद्यालयों, सभी शासकीय, स्वशासी, अनुदान प्राप्त अशासकीय और अशासकीय कॉलेज  के प्राचार्यो को निर्देशित किया गया है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्नातक प्रथम वर्ष, द्वितीय वर्ष और अंतिम वर्ष एवं स्नातकोत्तर द्वितीय सेमेस्टर एवं चतुर्थ सेमेस्टर की सभी परीक्षाएं ओपन बुक पद्धति से आयोजित की जाएंगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews