भोपाल- शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, मतदान से पहले बंटने आई 5 लाख की शराब पकड़ी

आरोपी काफी समय से अपनी कार से ही शराब की तस्करी कर रहे थे पकड़े गए दोनों आरोपियों मे से एक आरोपी अंकित सेन का थाना पिपलानी एवं बैरसिया मे पूर्व से आपराधिक रिकार्ड है।
भोपाल- शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, मतदान से पहले बंटने आई 5 लाख की शराब पकड़ी

BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने दोनों आरोपियों से करीबन गाड़ी सहित करीबन 10 लाख कीमत की शराब जब्त की है। आरोपी काफी समय से अपनी कार से ही शराब की तस्करी कर रहे थे पकड़े गए दोनों आरोपियों मे से एक आरोपी अंकित सेन का थाना पिपलानी एवं बैरसिया मे पूर्व से आपराधिक रिकार्ड है।

इस तरह पकड़े गए आरोपी 

थाना क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली, कि दो व्यक्ति गांधी नगर बायपास ब्रिज के पास ग्रे कलर की बुलेरो से बडी मात्रा में अवैध शराब का पलटा करने आ रहे है जिन्हे पकडा गया तो बडी मात्रा मे शराब मिल जायेगी। मुखबिर के द्वारा बताये अनुसार गांधी नगर बायपास ब्रिज के पास बुलेरो कार कलर की खडी दिखी जिसे स्टाफ की मदद से घेराबंदी कर पकडा गया तो ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अंकित सेन पिता स्वर्गीय बेनी प्रसाद उम्र 25 साल निवासी थाने के पीछे महुआ खेडा बैरसिया भोपाल तथा बगल वाली सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम अनिल सिह राणा पिता जयपाल सिंह उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुकर गाव तहसील सादाबाद जिला हाथरस उत्तर प्रदेश हाल पता कलारी के पास विदिशा रोड बैरसिया भोपाल का बताया। अवैध शराब तस्करी मे प्रयुक्त वाहन बोलेरा कार को चेक किया गया तो कार के अंदर कुल 24 पेटी देशी शराब सीलबंद रखी मिली उक्त 24 पेटी में कुल 1200 क्वाटर देशी शराब के मिले जिनमे कुल 216 लीटर शराब होना पाई गई।

मतदान से पहले बांटी जानी थी शराब 

शराब को रखने के संबंध में पूछताछ करने पर दोनो आरोपी ने बताया कि शराब बैरसिया कलारी के मैनेजर पवन मिश्रा से लेकर आना एवं पवन मिश्रा के बताये अनुसार गांधी नगर बायपास पर किसी व्यक्ति को पलटा ( अदला बदली ) करने हेतु देना बताया। जांच के दौरान पुलिस ने लाइसेन्स मांगा गया जो नही होना बताया।

गिरफ्तार आरोपी की जानकारी

पकड़े गए दोनों आरोपी जिसमें अंकित सेन पिता स्वर्गीय बेनी प्रसाद उम्र 25 साल निवासी थाने के पीछे महुआ खेडा बैरसिया भोपाल का रहने वाला है, दूसरा आरोपी अनिल सिह राणा पिता जयपाल सिंह उम्र 26 साल निवासी ग्राम कुकर गाव तहसील सादाबाद जिला हाथरस उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews