Bhopal: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब्त की गड्ढों में छिपाकर रखी गई 14 ड्रम अवैध शराब

Bhopal: आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब्त की गड्ढों में छिपाकर रखी गई 14 ड्रम अवैध शराब

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) के आदमपुर के छावनी पठार में आबकारी विभाग (Excise Department) की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। यहां पर दबिश देकर ड्रम में भरकर गड्ढों में छुपा कर रखी गई अवैध शराब को जब्त किया गया है। इसके अलावा घरों में छोटी-छोटी बोतलों में भरकर रखी गई शराब बरामद की गई है और 3 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आबकारी विभाग ने आज सुबह इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लंबे समय से विभाग को इस इलाके में अवैध शराब बेचे जाने के संबंध में शिकायत मिल रही थी। इसी शिकायत के आधार पर जब यहां कार्रवाई की गई।

Must Read- बिजनेस टाइकून का पत्नी पर अत्याचार, मारपीट से पैर हुआ फ्रैक्चर, सिर में गंभीर चोट

कार्रवाई के दौरान यहां बने एक प्राइवेट स्कूल के पीछे गड्ढे में छुपा कर रखी गई अवैध शराब बरामद हुई। अलग-अलग जगह से विभाग ने करीब 500 किलो महुआ लाहन और 30 लीटर हाथ भट्टी शराब की है। इसी के साथ कुछ घरों से बोतलों में भरी हुई शराब बरामद की गई है।

आबकारी विभाग के 10 से 12 अधिकारियों की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। अफसरों का कहना है कि इस इलाके में कई लोग अवैध शराब बनाकर आसपास के इलाकों में बेचते हैं। लंबे समय से इन पर नजर रखी जा रही थी जिसके बाद आज कार्रवाई की गई है। मौके से 14 ड्रम शराब बरामद की गई है। अवैध शराब की बिक्री करने वालों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वह इस कार्रवाई का विरोध कर रहे थे, लेकिन आबकारी विभाग की टीम के आगे उनकी बिल्कुल भी नहीं चली।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews