स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, सुबह 9:30 से पहले ओपन नहीं होंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

स्टूडेंट्स के लिए जरूरी खबर, सुबह 9:30 से पहले ओपन नहीं होंगे स्कूल, कलेक्टर ने जारी किया आदेश 

Bhopal School News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। भोपाल कलेक्टर ने स्कूलों के समय के संबंध में एक आदेश जारी किया है, इसके तहत अब कक्षा एक से पांचवी तक के बच्चों को सुबह 9:30 बजे से पहले शुरू नहीं होंगे। इससे पहले स्कूल सुबह 10 बजे संचालित करने के आदेश जारी किए गए थे। वहीं, आदेश के अनुसार कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय सारणी अनुसार होगा।

मध्य प्रदेश का मौसम अभी ठंडा बना हुआ है, कई जिलों में ठंडी हवाएं, शीतलहर और तेज ठंड के चलते स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, मौसम को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने पिछले दिनों ग्वालियर चंबल संभाग के कक्षा 5 वीं तक के स्कूलों को 11 बजे से पहले ओपन नहीं करने के आदेश दिए थे साथ ही अन्य कलेक्टर को उनके जिले के मौसम के आधार पर फैसला लेने के निर्देश दिए थे।

10 फरवरी तक 9:30 से पहले ओपन नहीं होंगे स्कूल 

भोपाल कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने इस आदेश के कुछ दिन बाद राजधानी का मौसम देखते हुए स्कूलों को 10 बजे से पहले ओपन नहीं करने के आदेश दिए थे अब इसमें एक बार फिर संशोधन किया गया है, कलेक्टर ने आज आदेश जारी किया है कि अब कक्षा 1 से 5 तक के स्कूल सुबह 9:30 बजे से पहले ओपन नहीं होंगे और ये आदेश 10 फरवरी तक के लिए प्रभावी रहेगा।

कक्षा 6 से 12 तक की परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबल पर ही होंगी

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के आदेश में ये भी कहा गया है कि ये आदेश सभी शासकीय और निजी विद्यालयों पर लागू होगा, आदेश में कहा गया कि कक्षा 6 से 12 तक की कक्षाओं की पूर्व निर्धारित परीक्षाएं निर्धारित टाइम टेबल पर ही होंगी, इसमें कोई तबदीली नहीं की गई है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews