भोपाल कलेक्टर ने शीतलहर के चलते बदला स्कूलों के खुलने का समय

school winter vacation

भोपाल। भोपाल जिले में शीतलहर के चलते भोपाल कलेक्टर तरुण पिथौड़े ने भोपाल जिले के कक्षा पहली से आठवीं तक के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब सभी स्कूल सुबह 8 बजे की जगह 8.30 बजे खुलेंगे और लगेंगे। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को देर रात को निर्र्देश जारी कर दिए हैं। उन्होंने स्कूल संचालकों से कहा है कि वे कोई भी स्कूल बस को 8 बजे से पहले बच्चों को घर से लेने न पहुंचें।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews