Bhopal: भोपाल में कोरोना हुआ बेकाबू, आज फिर मिले 182 नए संक्रमित

कृषि मंत्री

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) तेजी से बढ़ रहा है। अगर संक्रमण की रफ्तार में कमी नहीं हुई तो भोपाल (Bhopal) प्रदेश का सबसे ज्यादा संक्रमितों वाला शहर बन जाएगा। फिलहाल इंदौर (Indore) में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज है। इधर शहर में शुक्रवार को कोरोना फिर से एक बड़ा ब्लास्ट हुआ है। आज भोपाल में कोरोना के 182 नए पॉजिटिव मरीज मिले। भोपाल में अब यहां कोरोना का कुल आंकड़ा 11447 हो गया है। अब तक 9316 लोगो कोरोना को मात देकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। भोपाल में अब 1560 के करीब एक्टिव केस बचे है। वहीं अब तक 299 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है।

यहां मिले मरीज
पुलिस लाइंस जहांगीराबाद से 1 जवान संक्रमित मिला। पुलिस लाइंस भौंरी से 2 लोग पॉजिटिव मिले। ओल्ड पुलिस लाइंस कंट्रोल रूम से 1 व्यक्ति संक्रमित निकला। भारत टाकीज सरदार पटेल कालोनी से एक ही परिवार के 3 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। Eme सेंटर से 3 लोग संक्रमित निकले। एसबीआई एमपीनगर ब्रांच से 1 व्यक्ति पॉजिटिव आया। कोटक महिंद्रा बैंक ब्रांच एमपीनगर से 2 संक्रमित निकले। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया अरेरा हिल्स ब्रांच से 2 लोग पॉजिटिव आये। 7 वी बटालियन नर्मदा भवन से 1 व्यक्ति संक्रमित निकला। बंगाली कालोनी पंचशील नगर एक ही परिवार के 3 सदस्यों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। पार्क व्यू कोलार से 4 लोग पॉजिटिव निकले। एमपीनगर से एक ही परिवार के 3 लोग पॉजिटिव आए। मालवीय नगर से 3 संक्रमित निकले।

मरीजों से ज्यादा हुए अस्पतालों में बिस्तर
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार ने शहर के ज्यादातर अस्पतालों को कोविड-19 अस्पताल के रूप में रिजर्व कर लिया है। इससे मरीजों को आसानी से इलाज मिल सकेगा। वर्तमान में भोपाल में दो हजार के करीब कुल बिस्तर क्षमता हो चुकी है। जबकि एक्टिव के डेढ़ हजार के आसपास हैं।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews