
AI generated
डिजिटल अरेस्ट कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के आरोपी को भोपाल सायबर क्राईम ब्रांच ने पीथमपुर धार से गिरफ्तार किया है,
आरोपी पुलिस के बड़े अधिकारी बनकर धोखाधड़ी करते थे। आरोपियों द्वारा व्हाट्सएप वीडियो काॅलिंग के माध्यम से डिजिटल अरेस्ट किया जाता था। वही आरोपी पुलिस की वर्दी पहनकर घटना को अंजाम देते थे। गिरोह के सदस्य जेल भेजे जाने की धमकी देकर धमकाते और ठगते थे।
आरोपी

इस तरह पकड़े गए आरोपी
दरअसल आवेदिका अनु वर्मा पिता स्व. कमलेश कुमार वर्मा निवासी बी- 402 सत्यम शिवम परिसर भीम कंज कोलार रोड जिला भोपाल मो.नं, 7879112179 ने एक शिकायत जाँच के लिए साईबर क्राईम थाना क्राईम ब्रांच जिला भोपाल मे दिया। आवेदन पत्र मे अज्ञात व्यक्ति द्वारा फरियादिया से फोन पर संपर्क कर फरियादिया के नंबर को इलीगल होना बताया गया तथा पुलिस से संपर्क करना बताकर सभी नंबरों का सीज करने, पुलिस कस्टडी में लेने व अरेस्ट करने की धमकी देकर, डरा धमका कर फरियादिया के साथ 5,00,000/- रूपये की धोखाधड़ी की गई। शिकायत जाँच के उपरान्त पुलिस ने मामला दर्ज किया और जांच शुरू की।
वारदात का तरीका
आरोपी द्वारा फरियादिया को काल करके पुलिस अधिकारी होना बताया गया। तथा फरियादिया के मोबाईल नंबर को इलीगल गतिविधियों में संलिप्त होना बताकर इस के संबंध में एक फर्जी एफआईआर नंबर भेजा। आरोपियों द्वारा नेशनल सीके्रट केश बताकर किसी अन्य को बताने से मना किया गया। फरियादिया को लगभग 12 घंटों तक अकेले ही व्हाटसएप वीडियो काल के माध्यम से डिजीटल अरेस्ट कर रखा गया व धमकी दी गई कि किसी अन्य व्यक्ति को इसके बारे में बताया तो लोकल थाने के माध्यम से अरेस्ट करके पुलिस कस्टडी में ले लिया जाएगा। जिसके बाद आरोपियों द्वारा फरियादि के बैंक खाते में रखें रूपयों को इंन्लीगल होना बताकर रूपयों के बेरिफाई करने के लिए भेजने को कहा गया, जो फरियादिया ने बैंक जाकर आरटीजेएस के माध्यम से 5 लाख रूपये अनावेदक बैंक खाते में भेज दिए गए। संपूर्ण घटना में आरोपियों द्वारा फरियादिया को व्हाट्सएप वीडियो काल पर रखा गया।
पुलिस कार्रवाई
सायबर क्राईम जिला भोपाल की टीम द्वारा कार्रवाई कर मैदानी स्तर पर प्राप्त साक्ष्यो एंव तकनीकी एनालिसिस के आधार पर प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर अपराध करने में उपयोग किये गये बैंक खातों की जानकारी प्राप्त कर मैदानी स्तर पर टीम के सदस्यों द्वारा प्रयास कर 01 आरोपी बैंक खाता धारक को पीथमपुर धार मध्यप्रदेश से गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया आरोपी रविन्द्र सिंह पिता जयसिंह उम्र 35 साल निवासी- ग्राम/पोस्ट भलउताल जिला चुरू राजस्थान का रहने वाला है।
पुलिस की अपील
सायबर काईम संबंधित घटना घटित होने की सूचना भोपाल सायबर क्राइम के हेल्पलाइन नम्बर 9479990636 अथवा राष्ट्रीय हेल्पलाईन नंबर 1930 पर दे।
