भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा डेढ़ लाख का अवैध गांजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल क्राइम ब्रांच ने पकड़ा डेढ़ लाख का अवैध गांजा, 4 आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल क्राइम ब्रांच के ने अवैध मादक पदार्थ का कारोबार करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 14 किलो 400 ग्राम गांजा और एक कार को को जब्त किया गया है।

इंदौर में नाबालिग ने की DIG कार्यालय में आत्मदाह की कोशिश, बदमाशों की छेड़छाड़ से तंग आकर उठाया कदम

गिरफ्तार आरोपियों में मुजफ्फर शाह, शिव सोलंकी, शुभम मेवाडा और आदित्य ऊटवाल शामिल हैं। चारों के पास से करीब 1 लाख 50 हजार रूपये का गांजा बरामद किया गया।आरोपी इछावर क्षेत्र से गांजा कम दाम में खरीदकर फुटकर ग्राहक ढूंढकर उन्हें बेचा करते थे। क्राइम ब्रांच भोपाल की टीम ने कोलूखेडी मजार के पास इंदौर बायपास रोड पर घेराबंदी कर इन्हें पकड़ा। पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक सफेद रंग की आल्टो कार में कुछ लोग गांजा लेकर इन्दौर रोड खजूरी के रास्ते बैरागढ़ की तरफ जा र हे हैं। इसके बाद थाना क्राइम ब्रांच की एक टीम गठित कर मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद इन्दौर तरफ से बताई गई कार आई तो पुलिस ने चैकिंग के लिए उसे रोका। कार की तलाशी लेने पर संदेहियों के कब्जे से नीले रंग के बैग में गांजा पाया गया। इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं होने पर पुलिस ने आरोपियों को धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है।

[dgv_vimeo_video id=”573002826″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews