BHOPAL-जिले के चार अस्पतालों में डेंटल यूनिट शुरू, ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी रहेगी उपलब्ध

Dental Forensic Lab Indore

BHOPAL NEWS : जिले के चार अस्पतालों में डेंटल यूनिट की शुरुआत की गई है। सिविल अस्पताल बैरसिया, सिविल अस्पताल बैरागढ़ , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गांधीनगर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलार में यह यूनिट स्थापित की गई है। विभाग द्वारा इन अस्पतालों में दंत रोग चिकित्सकों की नियुक्ति की जा चुकी है। अस्पतालों में डेंटल चेयर की उपलब्धता करवा दी गई हैं।

मरीजों के लिए सुविधा 

जिला चिकित्सालय में डेंटल यूनिट पूर्व से संचालित है। जिसमें दंत रोग उपचार की सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। अस्पताल की डेंटल यूनिट का उन्नयन भी निरंतर किया जा रहा है। पिछले साल गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी पॉलीक्लिनिक में भी डेंटल यूनिट की शुरुआत की गई थी।

बच्चों के लिए भी अब डेंटल सुविधा 

बच्चों की दांत संबंधी समस्याओं के इलाज के लिए इस साल जनवरी माह में जिला शीघ्र हस्तक्षेप केंद्र में विशेषज्ञीय डेंटल यूनिट प्रारंभ की गई है। जिसमें बच्चों को आधुनिक दंत चिकित्सा सेवाएं पेडोडॉन्टिस्ट द्वारा दी जा रही हैं। इसके लिए केंद्र में बाल दंत रोग विशेषज्ञ डॉ सौम्या राठी (MDS Paedodontics & Preventive Dentistry ) द्वारा उपचार किया जा रहा है।

यूनिट में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि चार नवीन डेंटल यूनिट के माध्यम से कोलार एवं बैरागढ़ के साथ साथ फंदा एवं बैरसिया की ग्रामीण आबादी को उनके नजदीक ही दंत रोग की उपचार की सुविधा मिल सकेगी। इन यूनिट में ओरल कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा भी रहेगी। सभी दंत रोग इकाईयां सुबह 9:00 से दोपहर 2:00 बजे तक एवं सायंकालीन ओपीडी में 5.00 से 6:00 बजे तक संचालित होंगी। इन दंत रोग इकाइयों में ओरल प्रोफिलेक्सिस, एक्सट्रैक्शन ऑफ़ टीथ ,टेंपरेरी एंड परमानेंट रेस्टोरेशन, आरसीटी जैसी अन्य सभी सुविधाएं निःशुल्क दी जायेंगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews