भोपाल में दशहरे को लेकर तैयारियां तेज, 18 प्रमुख स्थानों पर होगा रावण दहन, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम

भोपाल में 20 अक्टूबर को 18 प्रमुख स्थानों पर रावण दहन होगा। जंबूरी मैदान में 101 फीट, कोलार में 105 फीट और कलियासोत में 90 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा।
Bhopal Ravan Dahan

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में असत्य पर सत्य की जीत के पर्व दशहरे को लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। 20 अक्टूबर को राजधानी में कई स्थानों पर बड़े स्तर पर रावण दहन के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किये हैं। बड़े आयोजन स्थलों से लेकर प्रमुख चौराहों तक पुलिस बल तैनात रहेगा।

जानकारी अनुसार, राजधानी भोपाल में 18 स्थानों पर रावण दहन के बड़े कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। जंबूरी मैदान में 101 फीट, कोलार में 105 फीट और कलियासोत में 90 फीट ऊंचे रावण का दहन किया जाएगा। इसके अलावा टीटी नगर और बिट्टन मार्केट में भी भव्य आयोजन होंगे।

ड्रोन से पुष्पवर्षा और डिजिटल आतिशबाजी बनेगी आकर्षण

बता दें कि रावण दहन के दौरान कहीं भगवान श्रीराम पर ड्रोन से पुष्पवर्षा और डिजिटल आतिशबाजी होगी। तो कहीं लेजर शो, राम-रावण युद्ध और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके अलावा.. शहर में 50 से 60 स्थानों पर पथ संचलन निकाला जायेगा। 20 अक्टूबर को होने वाले रावण दहन कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्थाओं की तैयारियां की हैं।

भोपाल में 18 जगहों पर रावण दहन के बड़े आयोजन

भोपाल में बैरागढ़, गांधीनगर, कोहेफिजा, छोला, हाउसिंग बोर्ड, अशोका गार्डन, जंबूरी मैदान, अयोध्या नगर, भेल, एमवीएम कॉलेज, विठ्ठल मार्केट, लहारपुरा, पांच नंबर बस स्टॉप, ओल्ड कैंपियन, टीटी नगर, कोलार, शाहपुरा और कलियासोत एडवेंचर ग्राउंड सहित कई स्थानों पर रावण दहन के बड़े आयोजन होंगे। कार्यक्रमों को देखते हुये मैदानों की ओर जाने वाले रास्तों पर जरूरत के अनुसार यातायात डायवर्ट किया जायेगा।

Shyam Dwivedi
लेखक के बारे में
Shyam Dwivedi

7 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। मेरा नाम श्याम बिहारी द्विवेदी है और मैं पिछले 7 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। View all posts by Shyam Dwivedi →
Follow Us :GoogleNews