भोपाल चलती कार में लगी आग, जलकर खाक, सुरक्षित बचे सवार

भोपाल चलती कार में लगी आग, जलकर खाक, सुरक्षित बचे सवार

BHOPAL BURNING CAR : भोपाल में शुक्रवार रात एमपी नगर ज़ोन 1 में उस वक़्त सनसनी फैल गई जब यहाँ स्थित मॉल के सामने अचानक एक कार में आग लग गई, कार सवार जेल पहाड़ी रोड से बोर्ड ऑफिस चौराहे की तरफ आ रहे थे।

बाल-बाल बचे सवार 

बताया जा रहा है की कार में सवार कुछ लोग इस रास्ते से गुजर रहे थे की तभी अचानक उन्हे कार में आग लगी नजर आई, कार सवार फौरन कार से नीचे उतरे और तभी देखते ही देखते कार ने आग पकड़ ली, जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया, हालांकि गनीमत रही की कार में आग भड़कते ही दोनों तरफ़ से ट्रैफिक रोक लिया गया, कार में आग कैसे लगी, वजह सामने नहीं आ पाई है वही कार में सवार लोग बेहद घबराए हुए थे और थोड़ी देर बाद वह मौके से घर रवना हो गए।

[dgv_vimeo_video id=”918401835″]

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews