Bhopal: दोस्त से बात कर रहा था चौथी का बच्चा, गुस्साए टीचर ने बेरहमी से की मारपीट

Bhopal: दोस्त से बात कर रहा था चौथी का बच्चा, गुस्साए टीचर ने बेरहमी से की मारपीट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। भोपाल (Bhopal) में एबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शिक्षक ने चौथी क्लास के बच्चे के साथ मारपीट की है। शिक्षक ने बच्चे के बाल पकड़कर उसे झकझोरते हुए चांटे मारे हैं। घटना सामने आने के बाद शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

यह मामला शिक्षक दिवस के दिन का बताया जा रहा है। टीचर्स डे होने के कारण स्कूल में कार्यक्रम रखा गया था। इस कार्यक्रम के दौरान बच्चे बातचीत कर रहे थे। बच्चों की यह हरकत यहां पढ़ाने वाले शिक्षक यूनुस खान को पसंद नहीं आई और उन्होंने चौथी में पढ़ने वाले 10 साल के बच्चे के साथ बेरहमी से मारपीट की। शिक्षक ने बच्चे के बालों को पकड़ा और उसे जोरदार थप्पड़ मारे। वहां कुछ लोग मौजूद थे जिन्होंने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Must Read- महाकाल के भक्तों से मनमाना किराया नहीं वसूल सकेंगे ऑटो चालक, प्रशासन शुरू कर रहा है प्री-पेड बूथ फेसिलिटी

मामले के बाद स्कूल के संचालक ने अपना फोन बंद कर लिया और बाद में जब प्रिंसिपल ने इस घटना की पुष्टि की तो उनका कहना था कि उस समय मैं स्कूल में मौजूद नहीं थी। वीडियो सामने आने के बाद मुझे घटना की जानकारी लगी है और हमने टीचर को निलंबित कर दिया है।

यह भी सामने आया है कि बच्चा बात कर रहा था इसलिए शिक्षक ने उसे पीट दिया और वह बच्चा शिक्षक की पहचान का है। बच्चे के परिजनों ने घटना को लेकर कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। लेकिन स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews