भोपाल : डुप्लेक्स बेचने के नाम पर धोखाधड़ी, भूमाफियाओं पर मामला दर्ज

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के निर्देश पर शहर के भूमाफिया, चिटफंड कंपनियां, मिलावटखोर, सूदखोर समेत अन्य गुंडे-बदमाशों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में राजधानी भोपाल (Bhopal) की अवधपुरी पुलिस (Awadhpuri Police) ने दो भू माफियाओं पर शिकंजा कसा है| डुप्लेक्स बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले भू माफिया पक्ष खांबरा और योगेंद्र राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज किया है|

जानकारी के मुताबिक, थाना अवधपुरी पुलिस ने भू माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी भूमाफिया पक्ष खांबरा व योगेंद्र राजपूत पर शिकंजा कसते हुए आरोपियों के द्वारा डुप्लेक्स बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने पर अपराध दर्ज किया गया है|

साहबराव कवड़कर और अन्य द्वारा अर्चना होम्स महादेव नगर खांबरा मंदिर के पास अवधपुरी में 8 जनवरी 2016 को डुप्लेक्स खरीदने के लिए अनुबंध किया था| अनुबंध में आवेदक को द्वारा आरोपी पक्ष खांबरा और योगेंद्र राजपूत द्वारा करीबन 2 करोड़ में अनुबंध किया गया था | लेकिन आरोपी द्वारा ग्राहकों को समय पर डुप्लेक्स बनाकर नहीं दिए और ना ही उनकी रकम वापस की|

संपत्ति विक्रय करने के नाम पर धोखाधड़ी करने पर साहबराव की रिपोर्ट पर अवधपुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया|आरोपी योगेंद्र राजपूत को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया| वहीं आरोपी पक्ष खाम्बरा मामला दर्ज होने की भनक लगते ही फरार हो गया| आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी थाना अवधपुरी में धोखाधड़ी के मामले दर्ज हो चुके हैं|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews