
BHOPAL NEWS : भोपाल से गुजरने वाली ट्रेनों में रेकी कर यात्रियों को लूटने वाली गैंग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, गैंग के सदस्य ट्रेन में चाकू और डंडे से यात्रियों को घायल करके लूट की वारदातों को अंजाम देते थे, यह रेकी करते और फिर जैसे ही ट्रेन धीमी होती यह यात्री को लूटकर चलती ट्रेन से उतरकर भाग जाते।
[dgv_vimeo_video id=”929933390″]
इस तरह पकड़े गए
पकड़े गए 6 आरोपियों ने 26 मार्च को फरियादी राजेश सोनी से लूट की थी। राजेश गंजबासौदा के रहने वाले है और बिलासपुर-भोपाल पैसेंजर सफर कर रहे थे इसी दौरान जब ट्रेन भानपुर ओवर ब्रिज के पास रेलवे स्टेशन भोपाल आने के पहले धीमी हुई लुटेरो ने चाकू से राजेश के हाथों पर चोट पहुंचाई और फिर उसका बैग लूटकर चलती ट्रेन से कूदकर भाग गये। फरियादी का बैग जिसकें अंदर नगदी तीन लाख रुपये सोने के जेवर रखे हुये थे।
पुलिस ने तलाशे CCTV फुटेज
जीआरपी पुलिस ने सीसीटीव्ही फुटेज ओर अन्य, तकनीकी संसाधनों से आरोपियों का पता लगाया ओर लूटे गये रूपये ओर सोने के आभूषण घटना में इस्तेमाल एक्टिवा को बरामद कर लिया।टीआई ज़हीर खान ने बतया की दो आरोपी गंजबासौदा के रहने वाले है जबकि चार आरोपी पुराने भोपाल के है।गंजबासौदा में रहने वाले आरोपियों ने पहले फरयादी की रेकी की थी उसके बाद चलती ट्रेन में चाकू अड़ाकर वारदात को अंजाम दिया था पकड़े गए आरोपियों में आदिल शाहरुख साहिल अबूजर सहित एक नाबालिग शामिल है।
