Bhopal : हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ, सीएम शिवराज ने की ये अपील

Bhopal : हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान का शुभारंभ, सीएम शिवराज ने की ये अपील

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा और नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने ‘हरा-भरा मध्यप्रदेश’ अभियान की शुरूआत की। बता दें कि भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश में 75 लाख पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया है और इसी के तहत आज टीटी नगर स्थित स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण कर अभियान की शुरुआत हुई।

MP Weather: मौसम में बदलाव, 5 जिलों-4 संभागों में बारिश का अलर्ट, फिर खुलेंगे बरगी के गेट, जानें मौसम विभाग का पूर्वानुमान

अभियान की शुरुआत करते हुए सीएम ने कहा कि ‘पेड़ लगाना मेरे जीवन का हिस्सा और संस्कार बन गया है, मेरे दिन की शुरुआत पौधारोपण से होती है। युवा मोर्चा के साथियों के साथ मेरा सभी नागरिकों से निवेदन है कि अपने परिवार के साथ एक पेड़ अवश्य लगाएं।’ उन्होने युवा मोर्चा को बधाई देते हुआ कहा कि ये एक अभिनव कार्यक्रम है जो पर्यावरण संरक्षण में सहायक होगा। इसी के साथ उन्होने अपील की कि युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ता ये संकल्प लें कि अपने जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं। इसी तरह विवाह वर्षगांठ और अन्य विशेष अवसर पर वृक्षारोपण करें।

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि इस अभियान के शुभारंभ पर कहा कि ‘पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज पर्यावरण संरक्षण की दिशा में दुनिया का अग्रदूत बनकर उभरा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी प्रतिदिन एक पौधा लगाकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।’ उन्होने कहा कि ‘भाजपा कार्यकर्ता संगठन के साथ साथ विभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में भी अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं और इसी क्रम में हरा भरा मध्यप्रदेश अभियान एक सराहनीय पहल है।’ बता दें कि युवा मोर्चा कार्यकर्ता 17 सितंबर को पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर, 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण किया जाएगा।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews