कोरोना को लेकर ये कितनी बड़ी लापरवाही

कोरोना को लेकर ये कितनी बड़ी लापरवाही

भोपाल| राजधानी भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल में डॉ मेघा सूर्यवंशी को कोरोना पाजिटिव मिलने के बाद में अब उनके साथ काम करने वाली नर्से धीरे-धीरे बीमार होने लगी है । नर्सेज एसोसिएशन ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि प्रबंधन हमारी सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर रहा है जिसके कारण आज नीलम (स्टाफ नर्स), रेखा (स्टाफ नर्स) और गीतांजलि (स्टाफ नर्स) को काफी तेज बुखार और कोरोना के संभावित लक्षण आने के चलते एम्स में भर्ती कराया गया है।

नर्सों की प्रांतीय एसोसिएशन की अध्यक्ष मंजू मेश्राम का आरोप है कि उनके द्वारा प्रबंधन को इस बारे में सूचना दे दी गई थी कि डॉक्टर के साथ काम करने वाली नसों को संक्रमण हो सकता है बावजूद इसके इनको कोरेन्टाइन नहीं किया गया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ आईडी चौरसिया का कहना है कि वह पहले ही 25 नर्सों, चार चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, 25 मरीजों और उनके परिजनों और 31 डॉक्टरों की लिस्ट सीएमएचओ को दे चुके हैं जो कोरोना पाजिटिव के संपर्क मे आऐ हैं और जिन्हें संक्रमण हुआ हो सकता है लेकिन अभी तक सीएमएचओ द्वारा केवल 7 डॉक्टरों को ही कोरेन्टाइन किया गया है ।हालात यह है कि मजबूरी में नर्सों और डॉक्टरों को अभी भी नौकरी करनी पड़ रही है ।इसके चलते कई अन्य मरीजों कोरोना संक्रमण होने का खतरा बढ़ गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews