BHOPAL-अवैध वेंडर रेलवे के निशाने पर, धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान

इस अभियान के दौरान भोपाल, इटारसी, बीना, गुना, हरदा जैसे प्रमुख स्टेशनों और यात्री ट्रेनों में की गई सघन जांच में कुल 31 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया।
BHOPAL-अवैध वेंडर रेलवे के निशाने पर, धर-पकड़ के लिए विशेष अभियान
RAIL NEWS :  भोपाल मंडल रेल यात्रियों को उच्च गुणवत्ता की खानपान सामग्री उपलब्ध करवाने एवं सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेशन एवं यात्री गाड़ियों में अनधिकृत वेंडिंग के विरुद्ध रेल्वे ने कार्रवाई शुरू की है। रेल्वे ने  13 मई से 19 मई तक सात दिवसीय विशेष अभियान चलाया, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य रेलवे परिसर में सुरक्षा और सेवा की गुणवत्ता को बनाए रखना है।
वेंडरों के क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्रों की सघन जांच
इस अभियान के दौरान, वाणिज्य विभाग के निरीक्षकों और टिकट चेकिंग स्टाफ ने रेल सुरक्षा बल के साथ मिलकर स्टेशन और यात्री गाड़ियों में अनधिकृत वेंडिंग के खिलाफ कार्रवाई की। इसमें वेंडरों के क्यूआर कोड युक्त परिचय पत्रों की सघन जांच की गई।
अवैध वेंडरों को पकड़ा
इस अभियान के दौरान भोपाल, इटारसी, बीना, गुना, हरदा जैसे प्रमुख स्टेशनों और यात्री ट्रेनों में की गई सघन जांच में कुल 31 अवैध वेंडरों को पकड़ा गया और अग्रिम कानूनी कार्यवाही हेतु रेल सुरक्षा बल को सौंपा गया। रेल सुरक्षा बल द्वारा अवैध वेंडरो पर रेल अधिनियम की धारा 144 के तहत कार्रवाई की गई।
यात्रियों की सुरक्षा और सेवा को मजबूत करने का प्रयास 
रेलवे द्वारा यह अभियान अपने यात्रियों को उच्चगुणवत्ता की खानपान सामग्री उपलब्ध करवाने के साथ साथ यात्रियों की सुरक्षा और सेवा को मजबूत करने के लिए चलाया गया। इससे यात्रियों को यात्रा करते समय भरोसा और आत्मविश्वास मिलेगा।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews