
Bhopal News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल यहां के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले रचना नगर में बदमाशों ने 15 लाख की लूट को अंजाम दिया है। लूट की ये घटना दिनदहाड़े हुई है। जहां व्यापारी के साथ घर में अन्य लोग भी मौजूद थे। लेकिन बंदूक की नोंक पर बदमाशों ने इस तरह से लूट को अंजाम दिया कि किसी को पता भी नहीं चला।
शराब कारोबारी से लूट
घटना के संबंध में जो जानकारी सामने आई है। उसके मुताबिक दो हथियार बंद बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है। वह शराब कारोबारी के ऑफिस में पहुंचे और बंदूक की नोक पर 15 लाख रुपए की लूट को अंजाम देकर फरार हो गए।
सामने आया सीसीटीवी फुटेज
घटना का सीसीटीवी फुटेज का सामने आया है। जिसमें हथियारों से लैस बदमाश ऑफिस में घुसे। उन्होंने कारोबारी पर बंदूक तानी, उसे अपने साथ सेकंड फ्लोर पर लेकर गए और अलमारी में रखी नगदी लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना बिल्डिंग के कॉरिडोर में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। मामले की जानकारी लगने पर गोविंदपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में लग गई। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”995721053″]
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

