भोपाल के व्याख्याताओं को मिला AICTE का तकनीकी पाठ्यपुस्तक पुरस्कार

भोपाल के व्याख्याताओं को मिला AICTE का तकनीकी पाठ्यपुस्तक पुरस्कार

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के सरदार वल्लभभाई पटेल पॉलिटेक्निक कॉलेज के मैकेनिकल ब्रांच में पदस्थ व्याख्याता अर्चना व्यास और सेवानिवृत्त व्याख्याता हेमंत कुमार पारीक को अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (AICTE) का तकनीकी पाठ्यपुस्तक का प्रथम पुरस्कार मिला है।

डिप्लोमा स्तर पर पुस्तक प्रशीतन एवं वातानुकूलन यानी रेफ्रिजरेशन एंड एअर कंडीशनिंग के टॉपिक को हिंदी में पुस्तक लेखन के लिए विशेषज्ञ समिति ने देश में प्रथम पुरस्कार के लिए भोपाल के व्याख्याताओं को चयनित किया है। 10 नवंबर यानी आज नई दिल्ली के अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद के मुख्यालय के सभागार में पुरस्कार वितरण का आयोजन किया गया।

इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शिक्षा राज्य मंत्री संजय शामराव धोत्रे ने पुरस्कार प्रदान किया। दरअसल, हिंदी में तकनीक पाठ्यपुस्तक लेखन को प्रोत्साहित करने के लिए अखिल भारतीय तकनीक शिक्षा परिषद ने पुरस्कार योजना शुरू की है, जिसमें देशभर से प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews