भोपाल-“रानी कमलापति से रवाना होगी “मानसखंड एक्सप्रेस” भारत गौरव पर्यटक ट्रैन

train name
RAIL NEWS : इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा पर्यटन की अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। भारत को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्र में एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने के हमेशा प्रतिबद्ध रहा है। इन थीम-आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराने हेतु की गई है।
“मानसखंड एक्सप्रेस – भारत गौरव पर्यटक ट्रेन”
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) द्वारा उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से देवभूमि उत्तराखंड राज्य के प्रमुख तीर्थ और विरासत स्थानों को कवर करते हुए, “मानसखंड एक्सप्रेस – भारत गौरव पर्यटक ट्रेन” का संचालन किया जा रहा है। जो 22 अप्रैल को पुणे शहर से “मानसखंड एक्सप्रेस” के नाम से रवाना होगी।
इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन 
यह ट्रेन पुणे, लोनावला, पनवेल, कल्याण, नासिक, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी और रानी कमलापति स्टेशनों से होते हुए जाएगी, जहाँ से यात्री इस ट्रेन पर सवार हो सकेंगे। 10 रातें/11 दिनों की इस यात्रा में टनकपुर, भीमताल, कैंची, नैनीताल, अल्मोडा, नंदा देवी, चितई, जागेश्वर चौकोरी, हाट कालिका, पाताल भुवनेश्वर, चंपावत के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जायेगा। इसके लिए यात्रियों को रु. 28,020/ प्रति व्यक्ति (स्टैण्डर्ड श्रेणी) एवं रु. 35,340/- प्रति व्यक्ति (डीलक्स श्रेणी)  का खर्च उठाना होगा।
यह सुविधाएं मिलेगी 
 इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) इस सर्व समावेशी टूर की पेशकश कर रहा है, जिसमें भारत गौरव ट्रेन के विशेष एलएचबी रेक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन और गुणवत्तायुक्‍त बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवा शामिल है।
आई.आर.सी.टी.सी. से बुकिंग 
 इक्छुक पर्यटक इसकी बुकिंग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (आई.आर.सी.टी.सी.) की वेबसाइट www.irctctourism.com  पर ऑनलाइन व अधिकृत एजेंट से भी करा सकते है।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews