नमामि गंगे अभियान : एक्शन में भोपाल महापौर मालती राय, छोटे तालाब में कचरा फेंक रहे व्यक्ति को लगाई फटकार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

आचार संहिता खत्म होने के बाद भोपाल महापौर मालती राय भी सरकार द्वारा शुरू नमामि गंगे अभियान को सफल बनाने में पूरी तरह से जुटी हुई है।
malti rai

Namami Gange Abhiyan : 5 से 16 जून यानी गंगा दशहरे के दिन तक मध्य प्रदेश सरकार ने नमामि गंगे अभियान मनाने का फैसला लिया है। इस फैसले के तहत सरकार, सरकार के विभाग और आम जनता द्वारा जल स्रोतों के संरक्षण और साफ सफाई को लेकर कार्य किया जा रहे हैं।

आचार संहिता खत्म होने के बाद भोपाल महापौर मालती राय भी इस अभियान को सफल बनाने में पूरी तरह से जुटी हुई है। और इस अभियान को सफल बनाने को लेकर भोपाल की सड़कों पर निकली है।

इस दौरान जब मालती राय छोटे तालाब की ओर गई तब वहां उन्होंने एक व्यक्ति को तालाब में बोरी भरकर कचरा फेंकने जाते हुए देखा। व्यक्ति को देखते ही न केवल महापौर राय ने जमकर उसकी फटकार लगाई बल्कि व्यक्ति ने मालती राय से कान पड़कर माफी भी मांगी।

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग भोपाल महापौर मालती राय की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews