भोपाल मीडिया को दरकिनार करने की साजिश, इंदौर प्रेस क्लब के राजधानी में आयोजन पर आपत्ति

bhopal-media-association-appeal-

भोपाल।  राजधानी भोपाल का मीडिया यहां और प्रदेश की सियासत को हमेशा सुर्खियां देता रहा है। नेताओं से लेकर अधिकारियों तक की बेहतर छवि बनाने से लेकर उनके नकारात्मक कामों को सामने लाने में राजधानी मीडिया ने भूमिका निभाई है। ऐसे में यहां से हटकर किसी अन्य शहर के मीडिया संघ द्वारा राजधानी में सियासी आयोजन किया जाना न सिर्फ अनुचित है, बल्कि राजधानी मीडिया को अपमानित करने की साजिश है। 

ऑल इंडिया रिपोर्टर्स एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव जफर आलम खान ने राजधानी भोपाल में इंदौर प्रेस क्लब द्वारा किए जाने वाले सियासी नववर्ष मिलन समारोह पर आपत्ति उठाई है। उन्होंने कहा कि इंदौर प्रेस क्लब एक सम्मानीय संस्था है लेकिन इसका एक सीमित दायरा इंदौर तक ही मान्य है। ऐसे में राजधानी आकर मुख्यमंत्री और जनसंपर्क मंत्री की मौजूदगी में तथा अधिकारियों के साथ किए जाने वाले कार्यक्रम से संस्था का अघोषित एजेंडा दिखाई देता है। अपने निहित स्वार्थों को पूरा करने किए जा रहे इस कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति देने से पहले मुख्यमंत्री और जनसंपर्क मंत्री को विचार करना चाहिए। जफर ने राजधानी मीडिया से भी इस आयोजन में शामिल न होने की अपील की है।  

गौरतलब है कि स्टेट प्रेस क्लब ने राजधानी भोपाल में 10 जनवरी को नववर्ष मिलन समारोह आयोजित करने की तैयारी की है। इस आयोजन के लिए क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री कमलनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यसचिव सुधीरंजन मोहंती, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान और जनसम्पर्क मंत्री पीसी शर्मा को निमंत्रण दिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews