Bhopal News : वन विहार में पिंजरे से बाहर निकला आदमखोर बाघ, 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद पाया काबू

Bhopal News : वन विहार में पिंजरे से बाहर निकला आदमखोर बाघ, 2 घंटे के रेस्क्यू के बाद पाया काबू

भोपाल,डेस्क रिपोर्ट। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (bhopal) के वन विहार में उस समय अफरा-तफरी मच गई रेस्क्यू सेंटर में बंद टाइगर अचानक अपने केज से बाहर निकल आया। इस घटना की जानकारी लगते ही वन विहार में हड़कंप सा मच गया, वहाँ आसपास मौजूद पर्यटकों को बाहर निकालकर पार्क से सभी गेट बंद कराए गए। फिर बाघ की तलाश में लगभग 2 घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाया गया। जिसके बाद वन विहार एरिया में ही बाघ एक पेड़ के नीचे सोता हुआ मिला, जिसे ट्रेन्कूलाइज कर वापस में रेस्क्यू सेंटर में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े…एक्शन में ग्वालियर जिला प्रशासन, 9 अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई

आपको बता दें कि जिस आदमखोर बाघ को हरदा जिले से यहां पिछले साल रेस्क्यू करके लाया गया था क्योंकि इस बाघ ने तीन लोगों पर हमला किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वही बाघ अचानक अपने बाड़े से बाहर निकल आया, इस बात की जानकारी तब लगी जब सुबह करीब 10 बजे बाड़े का केयरटेकर बाड़े के नजदीक पहुंचा। बाघ उसे बाड़े में नहीं दिखाई दिया जिसके बाद उसने तत्काल इसकी सूचना वन विहार प्रबंधन को दी, सूचना के बाद वन विहार में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़े…Dabra News : तीन चोरों से एक दर्जन मोटर साइकिल बरामद

गौरतलब है इस वक्त वन विहार में कई पर्यटक भी मौजूद थे। तत्काल वन विहार प्रबंधन ने पर्यटकों को बाहर निकालकर पार्क के सभी गेट बंद कराए, जिसके बाद बाघ की सर्चिंग शुरू की गई, आखिरकार करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद प्रबंधन बाघ को खोजने में सफल रहा। बाघ को बेहोश कर वापस पिंजरे में भेज दिया गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews