Bhopal News : 24 घंटे में पुलिस ने दिनदहाड़े लूट के एक आरोपी को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

पार्षद ने गुरूवार को हुई पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ लूट की घटना में पुलिस की मदद की थी और वे खुद उन स्थानों पर गए थे,जहां चोर जा सकते है।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल इंदौर हाई वे पर दिन दहाड़े पेट्रोल पंप के मैनेजर के साथ तीन बदमाशों ने 3.79 लाख की लूट को अंजाम दिया था। दिन दहाड़े हुई इस लूट की घटना में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। देर रात हुई पूछताछ में कई सारे राज भी खुले है। वहीं दो अन्य आरोपियों को भी पुलिस जल्द पकड़ने का दावा कर रही है। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस की मदद करने वाले पार्षद का दो पहिया वाहन चोर चुरा ले गए, जिसकी रिपोर्ट में खजूरी थाने में की है।

भारत पेट्रोल पंप पर काम करने वाले मैनेजर मनोज भावसार के साथ तीन अज्ञात लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास में पेट्रोल पंप से उल्टे रास्ते की तरफ से मैनेजर केश लेकर जा रहा था, तभी तीन युवकों ने पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर आवाज दी, लेकिन मैंने उनकी आवाज को सुनकर अनसुना कर दिया और आगे निकलने लगा। कुछ देर के बाद वो युवक मेरे सामने आऐ और ऑखों में मिर्ची झोक कर पैसों का बैंग छीनकर भाग गए थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने तीन में से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। आरोपी ने अन्य दो के बारे में पुलिस को जानकारी दी है, अगले कुछ दिनों में दो अन्य आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार कर इस लूट का खुलासा कर देगी।

पार्षद की भी गाड़ी चोरी

हीरो कंपनी की स्पलेंडर पार्षद अशोक मारन ने घर के बाहर खड़ी थी। मारन ने बताया कि उनकी गाड़ी के साथ दूसरी मोटर साइकिल भी खड़ी थी, रात करीब 2:30 के बीच में चोरों ने मोटर साइकिल एमपी 04, 0584 को चोर चुरा कर ले गए। मारन ने एक महिने पहले ही यह मोटर साइकिल ली थी, उन्होंने इसकी रिपोर्ट खजूरी थाने में की है। इसके साथ ही बैरागढ़ थाना अर्न्तगत एक और मोटर साइकिल चोरी चली गई है, जिसकी रिपोर्ट भी फरियादी ने थाने में की है। आए दिन हो रही चोरियों से जनता भयभीत है।

मददगार हुए पार्षद

क्षेत्रीय पार्षद का कहना है कि अगले कुछ दिनों में वे चोरी लूट,जैसी घटनाओं को लेकर वे पुलिस के आला अधिकारियों से एक बार फिर से मिलेंगे और उनसे इस बारे में चर्चा करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले भी हुई चोरियों को लेकर पार्षद और ब्लॉक कॉग्रेस अध्यक्ष अशोक मारन डीसीपी मलकित सिंह से मिल चुके है और उन्होंने जनप्रतिनिधियों को आश्वस्त किया था कि चोरियों को लेकर रात्री गश्त और पुलिस का अलर्ट किया जाऐगा। पार्षद ने गुरूवार को हुई पेट्रोल पंप मैनेजर के साथ लूट की घटना में पुलिस की मदद की थी और वे खुद उन स्थानों पर गए थे,जहां चोर जा सकते है।

भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews