जुआ पर पुलिस की छापा मार कार्रवाई, 24 जुआरी दबोचे

पुलिस ने इनके पास से लगभग सवा दो लाख रूपये नगद, ताश के पत्ते बरामद किए है। जुआरियों में अधिकतर आदतन अपराधी और जुआरी है।
bhopal gandhinagar police

Bhopal News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के गांधी नगर थाना अर्न्तगत बिशखेड़ी जोड़ पर पुलिस ने 24 जुआरियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लगभग सवा दो लाख रूपये नगद, ताश के पत्ते बरामद किए है। जुआरियों में अधिकतर आदतन अपराधी और जुआरी है, इन में से कईयो के पास महंगी – महंगी स्कापियों वाहन और बड़े बड़े बगले है, इन जुआरियों के तार बड़े सटोरियों से जुड़े हुए है।

भोपाल और बैरागढ़ के कई इलाकों में जुआ और सट्‌टे का काम काफी समय से चल रहा है, लेकिन पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं कर रही थी, यह समझ से परे है। गांधी नगर पुलिस ने रात करीब 4 बजे मुखबिर की सूचना पर बिश्नखेड़ी जोड़ पर 24 जुआरियों को ताश के पत्ते और लगभग सवा दो लाख रूपये नगद जप्त किए है। इन जुआरियों ने अधिकतर बैरागढ़, गांधी नगर और भोपाल के इक्का दुक्का जुआरी है। सूत्रों के मुताबिक इसमें कुछ ऐसे जुआरी भी है, जिनके पास महंगी गाड़ियां, बड़े-बड़े बंगले और आपराधिक रिकॉर्ड के साथ ही जिला बदर की कार्रवाई भी हो चुकी है।

ये है जुआरी

पकड़े गए जुआरियों में हितेश चंदानी,जयेश रामानी,विजय राजपूत बैरागढ़,अजय खरे,राकेश राजगुरू,विनोद चेनानी,हर्ष भागचंदानी,अमित वर्मा,आकाश वरदले,हर्ष दीप परोचे,दीनेश तेजवानी,राहुल सिंह,मनोज कुमार,हनी खुशलानी,अजीत धलानी,असलम,अजीत गेहानी आदतन जुआरी,गोबिंद भागवानी बैरागढ़ मुकेश सिंह,अनुप छपरवाल,शुभम सोनी,राकेश खुशालानी,विकास कसोले आदतन अपराधी है। इन सब पर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

बड़े सटोरिए बेखौफ

संत नगर में क्रिकेट और जुआ का खेल पिछले काफी लंबे समय से चल रहा है। इनमें वे सटोरिए शामिल होते है जिन्होंने बेहद ही कम समय में बड़ी-बड़ी कारे, बंगले तैयार कर लिए है। काले रंग की गाडियों में घुमने वाले यह सटोरिये किसी से भी पैसों की लेन-देन और अन्य किसी मामले में मारपीट करने में भी पीछे नहीं रहते। सटोरिए कई बार यह तक कह चुके है कि हमारी सेटिंग है पुलिस के आला अधिकारियों से हमें कोई कुछ नहीं कर सकता। इन सभी ने सरकारी जमीनों में कब्जा किया हुआ है। इन सटोरियों में कई सत्ताधारी पार्टी से भी तालुक रखते है,जो नेताओं के खर्चे भी उठाते है। पिछले दिनों ही दुर्गा विसर्जन के दौरान इन सटोरियों ने बड़े-बड़े मंच, और होडिंग पोस्टर्स से पूरा बैरागढ़ सजा दिया था। इसकी चर्चा भी कई दिनों तक बैरागढ़ में रही। इधर बड़े सटोरियों की बात करे तो राकू, लाजी, गट्टी, कालू मुछु, धीरू मोटू, हितु, झीरक, के.टी, अष्टा, प्रकाश मुकू एम के, हीरो मोटा, आदि शामिल है, जिनके ऊपर आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज है कई बार जुआ और सटे के के मामलों में पकड़े भी गए है।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews