
Bhopal Jhulelal Jayanti News : भोपाल में गुरुवार को चेतीचांद के अवसर पर शहर में जगह-जगह धार्मिक यात्राएं और कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शीतलदास की बगिया पर हर्षोल्लास के साथ सिंधी समाज के अनुयायियों ने छैज नृत्य करते हुए भगवान झूलेलाल की पूजा अर्चना की और बहिराणा साहिब का विसर्जन किया। इस अवसर पर विशेष रूप भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश केसवानी और पूर्व जिलाध्यक्ष विकास विरानी उपस्थित रहे। डॉ. केसवानी ने बताया कि चैतीचांद के अवसर पर विशेष रूप से जल और ज्योति की पूजा अर्चना कर भगवान झूलेलाल का स्मरण किया जाता है।

प्रदेश के सुख समृद्धि की प्रार्थना
इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने भगवान झूलेलाल साहिब से प्रेम, शांति व सद्भाव के लिए प्रार्थना की। इसी के साथ प्रदेश को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने, बीमारियों से बचाने के साथ सब की सुख-शांति, समृद्धि व संपन्नता की भी प्रार्थना की गई। सभी ने पल्लव पहनकर विशेष अरदास की।
[dgv_vimeo_video id=”810962044″]
