जल्द ही शहर के 10 से ज्यादा वार्डों को मिलेगी राहत

जल्द ही शहर के 10 से ज्यादा वार्डों को मिलेगी राहत

भोपाल। राजधानी भोपाल (Bhopal) में जिस तरह से कोरोना (Corona) के मरीजों की संख्या बढ रही है, ऐसे में यहां किसी भी प्रकार की छूट देना सरकार (Government) के लिए किसी खतरे से खाली नहीं है| ऐसे में प्रशासन योजना बना रहा है कि आखिर कैसे लॉकडाउन (Lockdown) में ग्रीन (Green Zone) और ऑरेंज जोन (Orange Zone) की तरह यहां भी थोडी-थोडी छूट लोगों की दी जाए| इसके लिए प्रशासन अब वार्ड दर वार्ड छूट देने पर मंथन कर रहा है| रेड जोन मे जो वार्ड संक्रमण मुक्त हैं या वहां बीते 28 दिनों से वहां कोरोना का कोई केस नहीं आया है उनमें किराना दुकानें, थोक दुकानें, फल मंडी, थोक सब्जी मंडी, पशु आहार दुकाने, चक्की और रिपेयर दुकानों को तय समय अनुसार दुकाने खोलने की इजाजत दी जा सकती है| भोपाल में ऐसे 10 से भी ज्यादा वार्ड हैं|

अगर ग्रामीण इलाकों की बात करें तो केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार उन्हे लॉकडॉउन में थोडी छूट दे दी गई है लेकिन नगर निगम सीममा के अंदर ढील देने पर आज निर्णय किया जाएगा| नगर निगम के अधिकारी इस बात पर मंथन कर रहे हैं कि 4 मई से कहां-कहां छूट दी जा सकती है|

गौरतलब है कि छूट तो देने पर विचार किया जा रहा है लेकिन इसके साथ ही बहुत सी शर्तें भी रहेंगी….इसमें सबसे महत्वपूर्ण जो शर्त है वो यह कि छूट के दौरान जो जिस वार्ड का वो उसी वार्ड में रहे, वार्ड ना बदले, क्योंकि वार्ड के बदलने से संक्रमण का खतरा बढ जाता है | बता दें कि जिन 10 से ज्यादा वार्डों को छूट देने की बात की जा रही है उसमें से अधिकतर वार्ड नए भोपाल और होशंगाबाद रोड से सटे हुए हैं….

इस प्रकार होगी छूट की समय सीमा
– किराने की दुकान- सुबह 8बजे से दोपहर 2बजे तक
– थोक सब्जी मंडी- सुबह 7बजे से दोपहर 11बजे तक
– जरूरी दिनचर्य़ा से जुडी दुकाने- सुबह 6बजे से दोपहर 2बजे तक
– आटा चक्की की दुकान- सुबह 8बजे से दोपहर 2बजे तक
– अधिकृत ऑटोमोबाइल शॉरूम- सुबह 10 से दोपहर 4बजे तक

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews