
Bhopal Crime News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के व्यापारिक नगर बैरागढ़,गांधी नगर और भोपाल इंदौर हाईवे पर तेजी से सटे का कारोबार फल फूल रहा है,लेकिन पुलिस छोटी मोटी कार्रवाई कर खाना पूर्ति कर रही है। ताजा मामला गांधी नगर का है जहां पर पुलिस ने दो सटोरियों को सट्टा खेलते हुए पकड़ा है।
यह है पूरा मामला
गांधी नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मैपल ट्री कालोनी में किराए के मकान में अवैध रूप से क्रिकेट पर सट्टा संचालित हो रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अरूण कुमार शर्मा ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मौके पर गए और यहां क्रिकेट पर सट्टा लिख रहे दो लोगों को पकड़ा, जो सट्टा लिख रहे थे। पुलिस ने यहां से पवन कुमार चंदनानी, निवासी पंचवटी कालोनी और प्रकरा खेराजानी निवासी मेपल ट्री और सिंधी कालोनी निवासी साहिल जो मौके से फरार हो गया, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने दो लोगों को यहां से गिरफ्तार कर उनके पास से 4975 रूपये नगद,सटटे की पर्ची रजिस्ट्रर सहित मेहंगे मोबाइल,और एलईडी जप्त की है।
तेजी से फल फूल रहा है कारोबार
एक तरफ जहां प्रदेश में क्राइम को रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है, वहीं भोपाल-इंदौर हाईवे, बैरागढ़, लालघाटी, कोहिफिजा, पंचवट, गांधी नगर के पास बने फार्म हाऊस में सट्टा जुआ और अवैध रूप से शराब बेचने सहित होटलों और ढाबों में हुक्का पिलाया जा रहा है। ये होटल और फार्म हाऊस अय्याशी के अड्डे बन गए है,जबकि इन सब की जानकारी पुलिस को होने के बाद भी इन पर इक्का दुक्का ही छापे मार कार्रवाही होती है। सूत्र बताते है कि छापे से पहले ही इन सट्टोरियों के पास पुलिस की तरफ से ही फोन पहुंच जाता है, और वे अर्लट हो जाते है। सूत्र बताते है कि बैरागढ़,गांधी नगर परवलिया,खजूरी पुलिस के पास हर महीने हफ्ता पहुंचता है, और इस लिए भी कार्रवाही नहीं होती।
भोपाल से रवि कुमार की रिपोर्ट
