NHM संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने दी चेतावनी

CG Strike News

CG Strike News

BHOPAL NEWS : NHM संविदा आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने एक बार फिर चेतावनी दी है, संघ के पदाधिकारियों ने मध्य प्रदेश शासन को पत्र भेजा है जिसमें उन्होंने प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री से  अपील की है, कि पिछले कई वर्षों से निलंबित मांगो के आदेश 7 दिवस मे जारी किए जाएं अथवा संघ के प्रतिनिधिमंडल को बैठक हेतु समय दिया जाए, अगर समय रहते मांगे नहीं पूरी की तो संघ ने  हजारों की संख्या में सीएम हाउस में परिवार सहित एकत्रित होकर प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।

यह है प्रमुख मांगे 

1. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से हटाकर आउट सोर्स में किए गए सपोर्ट स्टाफ कर्मचारियों को विभाग में रिक्त पदों पर नियमित किया जाए अथवा पुनः राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए…
2. रोगी कल्याण समिति के कर्मचारी, आउटसोर्स डाटा एंट्री ऑपरेटर, आउटसोर्स कर्मचारियों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में मर्ज किया जाए…
3. समस्त निष्कासित कर्मचारियों को तत्काल सेवा में वापस लिया जाए…
4. राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को वरिष्ठता के आधार पर नियमित किया जाए…
5. आउटसोर्स कर्मचारियों को अर्ध कुशल श्रमिक दर की जगह मात्र 7000 हजार रुपए वेतन दिया जा रहा है वेतन के नाम पर हर महीने करोड़ों रुपए का घोटाला किया जा रहा है इसकी उच्च स्तरीय जांच करने की मांग की है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews