Hindi News

डकैती से पहले पारदी गिरोह गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की कर रखी थी तैयारी

Written by:Sushma Bhardwaj
Published:
पुलिस ने आरोपियों से डकैती के लिए उपयोग किए जाने वाले हथियार के साथ ही मिर्ची पाउडर, सब्बल, रस्सी भी जब्त की है।
डकैती से पहले पारदी गिरोह गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की कर रखी थी तैयारी

BHOPAL NEWS : भोपाल की गांधीनगर पुलिस ने डकैती की योजना बनाते हुए पांच आरोपियो को गिरफ्तार किया है, आरोपी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले थे, पुलिस ने उनके पास से हथियार भी जब्त किए है।

ऐसे पकड़े गए 

पुलिस को 26 जून  को मध्य रात्रि सूचना प्राप्त हुई की कुछ व्यक्ति जियो पेट्रोल पंप को लूटने की योजना बना रहे है जानकारी मिलते ही दो पुलिस टीमें गठित की गई। पुलिस टीम घटना स्थल एयरोसिटी निर्माणधीन मकान के पास पहुंची, जहां पांच व्यक्ति खडे होकर आपस में चर्चा कर रहे थे जिन्हे घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनके कब्जे से रस्सी , मिर्च पाउडर, चाकू, सब्बल टार्च मिली जिनसे पूछताछ करने पर जियो पेट्रोल पंप वायपास रोड में लूट करने की तैयारी थी। पकड़े गए युवकों को थाना लाकर पूछताछ की गई तो खुलासा हुआ कि वह डकैती की योजना बना रहे थे।

तलाशा जा रहा आपराधिक रिकार्ड 

आरोपियो के आपराधिक रिकार्ड आईसीजेएस व अन्य थानो से एकत्र किया जा रहा है तथा तकनीकी स्तर पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने प्रेमचंद पारदी पिता खेमचंद पारदी, तखत पारदी, सूरज उर्फ बब्लू, संतोष पारदी, रोहित पारदी को गिरफ्तार किया है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews