Hindi News

Tuesday Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, जानिए 5 मई का 22 व 24 कैरेट का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

Written by:Pooja Khodani
Last Updated:
मंगलवार को भारतीय सराफा बाजार में 24 कैरेट सोने के 10 ग्राम की कीमत 1,49,230 रुपये पर दर्ज की गई है। वहीं, 22 कैरेट सोने के 10 ग्राम का भाव 1,36,900 रुपये चल रहा है। चांदी के दाम 2, 55,000 रुपए के आसपास ट्रेड कर रहे हैं।
Tuesday Gold Rate : सस्ता हुआ सोना, जानिए 5  मई का 22 व 24 कैरेट का 10 ग्राम का लेटेस्ट रेट

GOLD SILVER LATEST RATE

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में जारी उतार-चढ़ाव और भू-राजनीतिक तनावों के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोने के भाव 1.50 लाख के नीचे पहुंच गए हैं। 5 मई 2026 को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,49,230 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बनी हुई है। वहीं, आभूषणों के लिए सबसे अधिक उपयोग होने वाले 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के आसपास ट्रेड कर रहा है।

चांदी 2, 55,000 रुपए के आसपास कारोबार कर रही है। वैश्विक स्तर पर हाजिर चांदी 2.55 फीसदी टूटकर 73.43 डॉलर प्रति औंस और सोना 1.07 फीसदी फिसलकर 4,565.68 डॉलर प्रति औंस रहा।  पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण निवेशकों में अनिश्चितता का माहौल है। अक्सर देखा गया है कि युद्ध की स्थिति में सोना या अन्य धातु बढ़ता है, लेकिन इस बार ऊर्जा की बढ़ती कीमतों ने महंगाई की चिंता बढ़ा दी है, जिससे निवेशक थोड़े सतर्क हैं।

इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में अमेरिकी डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव भी भारतीय रुपये को प्रभावित कर रहे हैं, क्योंकि इसका असर सोने के आयात शुल्क और घरेलू कीमतों पर पड़ता है। अभी भी  क्रूड की कीमत 105 से 115 डॉलर प्रति बैरल पर बनी हुई है। जब क्रूड महंगा होता है, तो डॉलर की मांग बढ़ती है, जिससे इसकी कीमतों पर असर पड़ता है। यदि तनाव और बढ़ता है, तो तेल की कीमतें वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर धकेल सकती हैं।

अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Fed) द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखने और डॉलर के मजबूत होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने पर दबाव बना है। भारत में शादी के सीजन के बावजूद, सोने की बढ़ती कीमतों ने खुदरा मांग को प्रभावित किया है। यही कारण है कि भारी गहनों के बजाय लोग हल्के वजन के गहनों और पुराने सोने के एक्सचेंज को प्राथमिकता दे रहे हैं। निवेश के लिए सिक्के भी लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। औद्योगिक मांग में कमी और वैश्विक बाजारों में चांदी की बिकवाली गिरावट का मुख्य कारण मानी जा रही है।

यदि आप निवेश की योजना बना रहे हैं सोच समझकर फैसला लें। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो BIS हॉलमार्क और HUID कोड की जांच अवश्य करें। ध्यान रखें इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी रेट में GST और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं होते, इसलिए अलग-अलग शहरों और शोरूम्स में अंतिम दाम अलग हो सकते हैं। यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है इसे निवेश की सलाह ना मानें। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं। बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या बाजार विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani
Follow Us :GoogleNews