
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
BHOPAL NEWS : भोपाल की पिपलानी थाना पुलिस ने वाहन चोर पकड़े है, वाहन चोरों ने विदिशा और भोपाल में वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था पुलिस ने इनसे चोरी के वाहन भी जब्त किए है।
पुलिस ने पकड़े संदेही निकले चोर
शहर के पिपलानी इलाके की पुलिस ने 14 दिसंबर को कुछ संदेहियों को पकड़ा, जब इनसे पूछताछ की गई तो यह शातिर चोर निकली, पकड़े गए युवकों में प्रवीण शुक्ला अनूपपुर, अथर्व त्यागी ग्वालियर, संस्कार मिश्रा अनूपपुर,अभिषेक सिंह बघेल व्यौहारी शहडोल ने बताया कि इन युवकों ने विदिशा और भोपाल से कई वाहन चोरी किए। जिसमें बुलेट सहित कई और महंगी मोटरसाइकिले है, आरोपियों ने इसमें से दो गाड़ियां शहडोल तथा दो गाड़ियां अनुपपुर मे अपने घर मे छुपा रखी थी। पुलिस ने इनके घर से चोरी के वाहन बरामद किए है।
लाखों के वाहन बरामद
पुलिस ने आरोपियों से करीबन 09 मोटरसाइकिलें बरामद की है, जिनकी कीमत करीबन 3 लाख है, पुलिस आरोपियों से अभि और पूछताछ कर रही है। पुलिस पूछताछ मे और खुलासा हो पाएगा कि आरोपियों ने अब तक किन किन जिलों से वाहन चोरी किए है और उन्हे कहाँ कहाँ बेचा है।
