आतंकी हमले से निपटने मे सक्षम है भोपाल पुलिस, मॉक ड्रिल से किया प्रदर्शन

आतंकी हमले से निपटने मे सक्षम है भोपाल पुलिस, मॉक ड्रिल से किया प्रदर्शन

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में मॉक ड्रिल की गई। इसमें देखा गया कि पुलिस किसी भी तरह के आतंकी हमले (terror attack) से निपटने में कितनीन सक्षम है। बुधवार को डीबी मॉल में मॉक ड्रिल (mock drill) की गई। इसमें अभ्यास के तौर पर आतंकवादियों द्वारा डीबी मॉल में घुसकर पब्लिक को बंधक बना लिया गया एवं सुरक्षा बल पर आधुनिक हथियारों से अटैक किया गया एवं मॉल में बम प्लांट किये गए।

जवाबी कार्रवाई में STF एवं BDDS टीम द्वारा तत्काल मोर्चा संभालते हुए सभी आतंकियों को फायरिंग कर ढेर कर दिया एवं जिंदा बम को रिफ्यूज कर सभी नागरिकों को सकुशल सुरक्षित बचा लिया गया। इस मॉक ड्रिल में CTG के 20 एवं एवं एसटीएफ (STF) व जिला बल के जवान एवं जवान एवं bdds (Bomb Detection & Disposal Squad) के 10 जवान समेत करीब 40 अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित रहे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews