महंगे शौक और अय्याशी के लिए लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार, महंगी स्पोर्ट्स बाइक से देते थे घटना को अंजाम

पुलिस ने आरोपियों से 22 मोबाइल, 04 स्पोर्ट बाईक जब्त की है। बरामद माल की कीमत करीबन 15 लाख है। 
Bhopal Police arrest mobile-snatching gang.

Bhopal Police arrest mobile-snatching gang.

भोपाल पुलिस ने एक ऐसी गैंग के आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो अय्याशी के लिए लूट और झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देते थे, पकड़े गए आरोपी महंगी स्पोर्ट्स बाइक से घटनाओं को अंजाम देते थे। पुलिस की थाना अयोध्यानगर, जोन -2 पुलिस ने 04 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, पुलिस ने आरोपियों से 22 मोबाइल, 04 स्पोर्ट बाईक जब्त की है। बरामद माल की कीमत करीबन 15 लाख है।

स्पोर्ट बाइक से करते थे आरोपी मोबाइल लूट, झपटमारी

आरोपियों से पुलिस ने शहर के विभिन्न जगहों से छीने कुल 22 मोबाइल बरामद किए है। आरोपी रास्ते में हाथ में मोबाइल लेकर चलने वालो को टारगेट करते थे, आरोपी पैसा कमाने और मंहगे शौक पूरा करने के लिये घटना को अंजाम देते थे। आरोपियों पर पहले भी चोरी, मारपीट, आर्म्स एक्ट इत्यादि के आपराधिक रिकार्ड दर्ज है। आरोपियों से अब तक अयोध्यानगर, पिपलानी, गोविंदपुरा, हबीबगंज,  बागसेवनिया और टीला क्षेत्र की कुल 12 घटनाओं का खुलासा हुआ है।

लगातार बढ़ रही थी घटनाएं

दरअसल शहर में पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ रही मोबाईल लूट की घटनाओं की शिकायतें पुलिस को मिल रही थे। इसी दौरान फरियादी निखिल ओझा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, वह नरेला जोड़ से पैदल अंहिसा विहार कालोनी अपने दोस्त से मिलने जा रहे थे, कि नरेला जोड के पास एक मो.सा. केटीएम ड्युक औरेंज एवं व्हाईट रंग पर सवार दो लडके आये और पीछे बैठे लडके ने मोबाईल छीनने के लिये झपटा मारा परंतु फरियादी ने फोन नही छोड़ा तो दूसरे लड़के ने छुरी अड़ाकर मोबाईल फोन लूट कर भाग गये। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने टीम बनाई और फिर संदिग्धो को चिन्हित दिया और फिर दबिश देकर 04 आरोपी साहिल, फैजान, समीर तथा तालिब को दबोचा, मौके पर आरोपी साहिल के पास से छुरी तथा घटना में लूटे गये वीवो मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल फोन तथा घटना में उपयोग की गई  केटीएम औऱ एनएस स्पोर्ट बाइक  तथा चोरी की आरवन-5, होंडा साईन सहित 04 मो.सा. बरामद करने में सफलता अर्जित की है।

कई घटनाओं का खुलासा 

आरोपियों को गिरफ्तार कर औऱ भी घटना के बारे में पुछताछ  की गई जिसमें आरोपियों ने एक वर्ष पहले सबदर इरानी (फरार मास्टरमाईंड) के द्वारा मोबाइल लुटने की योजना बनाकर आरोपियों साहिल, फैजान, समीर, तालिब तथा शाहरुख (फरार) के साथ मोबाईल लूटने वाली टीम बनाई, जिसमें स्पोर्ट बाईक से शहर के विभिन्न क्षेत्र में शाम 7 बजे से 10 बजे के दौरान राहगीरो से जो मोबाइल फोन हाथ में लेकर चल रहे है, उनसे झपटकर तथा जिनसे मोबाइल नहीं छिन पाने पर पास रखी छुरी अडाकर मोबाइल लूट की घटना को अंजाम देना बताया, आरोपियों के पास दो स्पोर्ट बाइक से साथ निकलते थे, आगे वाली बाइक से मोबाइल छिनते थे, पीछे वाली बाइक में आरोपी कभी दो लोग कभी तीन लोग बेकअप के लिये चलते थे, लूटे या छिने गये मोबाइल 2-3 दिन में या जब 10-12 मोबाइल हो जाते थे तब इरानी डेरा अमन कालोनी जाकर मुख्य सरगना सबदर अली ईरानी को देते थे, सबदर ईरानी मोबाइल लेकर दूसरे या तीसरे दिन पैसो का हिसाब करता था प्रत्येक मोबाइल 3 या 4 हजार का होता था जिसमें सबदर 1 हजार प्रति मोबाइल रखकर बाकि साहिल, फैजान, समीर, तालिब और शाहरुख को देता था, पेमेंट कभी नगदी कभी फैजान के फोन पे पर डालता था , जिसे फैजान बाकि साथियों को नगदी निकालकर बांट देता था, आरोपीगणो ने घटना के लिये स्पोर्ट बाईक केटीएम फायनेंस की थी, एक बाईक आरवन-5 तथा होंडा साईन चोरी की थी, घटना को अंजाम देने के लिये बाईक की नंबर प्लेट निकालकर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी। प्रकरण में गैग के सरगना सबदर ईरानी तथा अन्य आरोपी शाहरुख फरार हो गये है, जिनकी तलाश पतारसी हेतु थाना अयोध्य़ानगर, पिपलानी तथा निशातपुरा के लगभग 30 लोगो की पुलिस टीम ने दबिश दी गयी है।

पुलिस ने किया माल बरामद माल 

वीवो कंपनी का एक मोबाइल, आईफोन 17 प्रो मेक्स तथा सेमसंग, रेडमी, रियलमी, ओप्पो, मोटोरोला, इंटेल कंपनी के मोबाइल सहित कुल 22 मोबाइल तथा 04 मोटर सायकिल ( 1 केटीएम, 1 पल्सर 200 एनएस, 1 आरवन-5, 1 होंडा साइन) सहित कुल कीमती लगभग 11,लाख रुपये।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews