भोपाल पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 28 जुआरियों को किया गिरफ्तार, सवा 2 लाख रुपये जब्त

पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया और सुबह 4 बजे बिशन खेड़ी जोड़ पर छापेमार कार्रवाई की।
bhopal police

BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI

Bhopal News : राजधानी भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है, जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 28 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। फिलहाल, सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

दरअसल, घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। जब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 24 लोगों को मौकास्थल से पकड़ा है। जिनके पास से सवा दो लाख रुपए भी जब्त की गई है।

मुखबिर से मिली सूचना

बता दें कि पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन किया गया और सुबह 4 बजे बिशन खेड़ी जोड़ पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस को देखते ही जुआरियों के बीच हड़कंप मच गया। फरार होने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस की टीम द्वारा उन्हें गिरफ्तार कर थाने लाया गया है।

पूछताछ जारी

पूलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ पहले से ही कई मामले दर्ज है। इनमें से अधिकतर जुआरी बैरागढ़ के आदतन अपराधी है। जिले में लगातार बढ़ रहे अपराधों के मामले भविष्य के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। आए-दिन पुलिस द्वारा अभियानें चलाई जा रही है। जिसमें उन्हें सफलता भी हाथ लगती है। फिलहाल, सभी जुआरियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रवि कुमार, भोपाल

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews