ATM काटकर डकैती करने वाली कुख्यात मेवाती गैंग को भोपाल पुलिस ने पकड़ा, 05 आरोपी गिरफ्तार

सुनसान स्थान पर स्थित ATM  मशीन को गैस वेल्डिग की मदद से काटकर  ATM  से रूपये पैसे चोरी करके वापस अपने पते के लिये रवाना हो जाते थे, आने जाने के लिये आरोपी हमेशा अलग-अलग रास्ते चुनते थे  जिससे की पुलिस को गुमराह किया जा सके।
MP POLICE

railway property thief

भोपाल की के थाना कोहेफिजा पुलिस ने ATM काटकर डकैती करने वाली अन्तराज्यीय मेवात गैंग के सदस्यो को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूर्व मे मध्य प्रदेश राज्य के नीमच जिले के अतिरिक्त अन्य राज्यो मे भी ATM काटकर पैसे चोरी करने की घटना को अंजाम दिया था।

अंतर राज्य एटीएम में डकैती डालने का प्रयास करने वाले गैंग का पर्दाफाश  

पुलिस के अनुसार संदिग्धो की चैकिंग के दौरान 15 जनवरी को मुखबिर  द्वारा सूचना मिली की हरियाणा व राजस्थान के मेवात/नूहु क्षेत्र के कुछ लड़के एक सफेद रंग की क्रेटा कार में ग्रीन एकड़ में बैठे, है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, पुलिस ने मौके पर क्रेटा कार क्रमाक MP04-ZD-7518के साथ घेराबंदी कर पकड़ी कार की तलाशी मे कार के अंदर के एक लाल कलर का छोटा गैंस सिलेण्डर, दो छोटे आक्सीजन सिलेण्डर, ,02 पाईप,,  एक लोहे का हूक,  लोहे की बडी सब्बल, लोहे की एक घुमावदार राड,  लोहे की एक सीधी राड, बडा पैचकस, काला पेन्ट  स्प्रे,01 तांबे का नोजल, तथा लोहे की 04 धारदार तलवार , एक छुरा तथा  नंबर प्लेट रखे मिले, आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में अपने नाम  1. शाहबुद्दीन निवासी ग्राम बादौली तहसील कुन्हाना  थाना कुन्हाना जिला मेवात (हरियाणा), 2. शौकुल निवासी ग्राम सांवलेर  थाना पहाडी जिला भरतपुर (राजस्थान), 3. वकील निवासी बांधोली थाना कुन्हाना जिला मेवात हरियाणा,. 4. मौसम  निवास ग्राम सांवलेर तहसील पहाडी  थाना पहाडी जिला भरतपुर  राजस्थान, 5.  नसीम पिता अय्यूब 29 साल निवासी ग्राम  दाडौनी थाना कुन्हाना जिला नूह हरियाणा का बताया।

आरोपियों ने माना किसी घटना को देने वाले थे अंजाम 

आरोपियों से सख्ती से पूछताछ में बताया कि लालघाटी कोहेफिजा क्षेत्र मे ATM डकैती डालने के लिये आए थे। आरोपियों ने पूछताछ में पूर्व में  थाना जावद जिला नीमच मध्य प्रदेश , तथा बैगलुर कर्नाटका मे घटना करना बताया है तथा थाना जावद जिला नीमच मध्य प्रदेश मे वर्ष 2023 मे गैस कटर की मदद से ATM  काटकर चोरी करने पर गिरफ्तार होना बताया है।

गिरफ्तार आरोपी

 पुलिस ने मौके से सुबदीन उर्फ शाहबुद्दीन  पिता उमर मोहम्मद उम्र 27 साल नि0 ग्राम बादौली तहसील कुन्हाना जिला मेवात (हरियाणा), शौकुल पिता उन्नास उम्र 26 साल नि0 ग्राम सांवलेर  थाना पहाडी जिला भरतपुर (राजस्थान), वकील पिता बशीर 21 साल नि0 बांधोली थाना कुन्हाना जिला मेवात हरियाणा, मौसम पिता फतेह मोहम्मद  35 साल नि0 ग्राम सांवलेर तहसील पहाडी पहाडी भरतपुर  राजस्थान, नसीम पिता अय्यूब 29 साल नि0 ग्राम  दाडौनी थाना कुन्हाना जिला नूह हरियाणा को गिरफ्तार किया है।

ऐसे देते थे वारदात को अंजाम 

आरोपी अपने सफेद रंग की क्रेटा कार HR26-FC-9162 से मेवात, नुहू से निकलते तथा हरियाणा से बाहर आने के बाद कार पर  कुटरचित नंबर प्लेट लगाकर घटना करने के लिये पूर्व से चिन्हित किये गये प्रदेश पहुंचते तथा आने-जाने के रास्ते मे समय-समय पर अपनी पहचान छुपाने की नियत से गाडी की नंबर प्लेट सुनसान स्थान पर बदलत रहते थे कार के अंदर ही  गैस सिलेण्डर,. आक्सीजन सिलेण्डर , बेल्डिग   पाईप नोजल, छोटी बड़ी लोहे की राड, सब्बल , बड़ा पैचकस  लेकर चलते थे पूर्व से चिन्हित किये गये प्रदेश में सुनसान ATM की रैकी करते थे, सुनसान स्थान पर स्थित ATM  मशीन को गैस वेल्डिग की मदद से काटकर  ATM  से रूपये पैसे चोरी करके वापस अपने पते के लिये रवाना हो जाते थे, आने जाने के लिये आरोपी हमेशा अलग-अलग रास्ते चुनते थे  जिससे की पुलिस को गुमराह किया जा सके। सभी आरोपी अपने मूल  मोबाईल फोन तथा मोबाईल नंबर  घटना स्थल पर जाते समय बंद रखते थे, तथा  कूटरचित दस्तावेजो के आधार पर खरीदी गई सिम तथा मोबाईल फोन घटना स्थल पर प्रयोग करते थे।
Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews