Bhopal News: पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार, लगभग 63 लीटर शराब जब्त

Bhopal Police

Bhopal: Police arrested the accused who robbed women of their gold chains.

Bhopal News: लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन अवैध गतिविधियों के खिलाफ सक्रिय हो गई। इसके लिए प्रशासन की तरफ से चप्पे-चप्पे पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी बीच राजधानी भोपाल में चेकिंग के दौरान पुलिस द्वारा दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जोकि शराब की तस्करी कर रहे थे। साथ ही पुलिस ने तस्करों के पास से लगभग 63 लीटर अवैध शराब बरामद की है।

पुलिस ने घेराबंदी कर तस्करों को किया गिरफ्तार

दरअसल, राजधानी भोपाल के अयोध्या नगर में पुलिस प्रशासन मीनाल कॉलोनी के पास शनिवार देर रात चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान भानपुर से आ रहे कार ड्राइवर ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। जब पुलिस ने तस्करों को भागते हुए देखा तो घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं पुलिस ने कार की तलाशी ली तो 63 लीटर शराब बरामद हुई।

आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने तस्करों को तुरंत हिरासत में लेकर शराब को अपने कब्जे में ले लिया। पकड़े गए तस्करों में महेश लालवानी उम्र 59 साल निवासी लालघाटी और गजेंद्र सिंह गुर्जर उम्र 45 साल निवासी अयोध्या नगर है। वहीं महेश लालवानी रेस्टोरेंट कारोबार करता है। दोनों तस्करों द्वारा शराब की तस्करी कर मीनाल कॉलोनी में रखा जाता था। फिलहाल पुलिस ने तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट के विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुट चुकी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews