भोपाल-पुलिस ने पकड़ा अवैध शस्त्रों का जखीरा, आरोपी घर मे ही ग्राईंडर, छैनी, हथौड़े और कैंची की मदद से बनाता था हथियार

गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से ही थाने मे आपराधिक रिकार्ड दर्ज है पुलिस ने आरोपी से कुल 21 अवैध छुरी जब्त की है।
भोपाल-पुलिस ने पकड़ा अवैध शस्त्रों का जखीरा, आरोपी घर मे ही ग्राईंडर, छैनी, हथौड़े और कैंची की मदद से बनाता था हथियार

BHOPAL NEWS : भोपाल पुलिस ने अवैध तरीके से शस्त्र बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से छुरी निर्माण मे उपयोग मे लाई जाने वाली सामग्री भी जब्त की है। गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से ही थाने मे आपराधिक रिकार्ड दर्ज है पुलिस ने आरोपी से कुल 21 अवैध छुरी जब्त की है। आरोपी घर मे ही ग्राईंडर , छैनी , हथौडी व लोहे काटने की बडी कैंची की मदद से छुरियां बनाता था और आपराधिक किस्म के आरोपियों को बेचता था।

इस तरह पकड़ा गया आरोपी 

13 जून को गश्त के दौरान पुलिस सूचना प्राप्त हुई कि बापू नगर झुग्गी के पास एक व्यक्ति दो धारदार छुरियां लेकर बेचने कि फिराक मे खड़ा है सूचना पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो  एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडा जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम चंदन विश्वकर्मा निवासी  बापू नगर का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर दो अवैध छुरी मिली छुरी के संबंध में पूछताछ की जिसने छुरी बेचने का बताया।

घर से बरामद हुआ शस्त्र बनाने का सामान 

आरोपी से पूछताछ करने पर उसने बताया कि इसी प्रकार की अन्य और छुरियां बनाकर घर पर रखी हैं जिसकी तस्दीक करने आरोपी को लेकर पुलिस उसके घर पहुंची जहां पर तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 19 अवैध छुरियां और छुरी बनाने का सामान छुरी मे धार लगाने का ग्राईंडर -01 , लोहे की पट्टियां -02 , छोटी छैनी-02 , हथौडी-01 , लोहा काटने वाली बडी कैंची -01 , छुरी की मुठ मे लगने वाली लकडी -04 बरामद की गई। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews