
BHOPAL POLICE ARREST KALA IRANI
BHOPAL NEWS : भोपाल की निशातपुरा पुलिस को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने 04 शातिर वाहन चोरो से चोरी की 01 कार सहित 05 मोटर सायकल व 02 स्कूटी को जप्त करते हुए लगभग 7,50,000 रूपये का मशरूका बरामद किया है।
ऐसे पकड़े गए चोर
दरअसल इलाके में बढ़ रही चोरियों के मामलों में पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी थी इसी दौरान मुखबिर द्वारा थाना प्रभारी निशातपुरा को सूचना मिली कि चार संदिग्ध लड़के एक सफेद कार मे नवीबाग रोड़ पर चाय पी रहे है। जिनकी बातो से लग रहा है, कि उनके पास को कार है, वह चोरी की है और वह उसे बेचने कि फिराक में है कि जानकारी मिलने मे तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची, टीम द्वारा नवीबाग रोड़ पर एक सफेद रंग की वैगेनार कार को घेराबंदी कर पकड़ा पुलिस को देखते ही उसमे बैठे चार संदिग्ध लड़के भागने लगे तो उनको घेराबंदी कर चारो को पकड़कर कर पूछताछ कि गई। चारो ने एक महीने पहले कार को पन्ना नगर मैदान करोंद से चोरी करना बताया जिनको थाने लाकर पूछताछ कि गई तो पूछताछ मे अन्य 07 वाहन चोरी कि घटना करना भी स्वीकार किया सभी वाहनो को आरोपीयो के कब्जे से जप्त कर पुलिस कब्जा लिया गया और चारो आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने आरोपी मुश्ताक अशफाक निवासी म.न. 101 गली न. 03 नीफ कालोनी करोंद भोपाल, मोहम्मद शाहरूख निवासी बदरून बाजी के मकान मे प्रोमिस अस्पताल के पीछे फिजा कालोनी करोंद भोपाल, मोहम्मद यासिन निवासी किराये के मकान मे बिलाल मस्जिद के पास समीर टेलर के बगल मे भानपुर रोड छोलामंदिर भोपाल, फैजान उर्फ मुन्ना निवासी मामू भांजे के मकान मे फरहान मस्जिद के पास गली न. 12 जहांगीराबाद भोपाल को पकड़ा है।
पैसा खत्म होते ही फिर करते चोरी
आरोपी अपराधिक प्रवत्ति के है। जो साथ मे मिलकर चोरी कि वारदातो को अंजाम देते है। तथा चोरी के वाहनो को इक्ठठा कर बेचकर अपना-अपना हिस्से का बंटवारा करते है। पैसे खत्म होने पर फिर चोरी की वारदात को अंजाम देते है।
