भोपाल की पुलिस का कोरोना से लड़ने सोशल मीडिया फायर

भोपाल की पुलिस का कोरोना से लड़ने सोशल मीडिया फायर

भोपाल। भोपाल के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उपेंद्र जैन ने लोगों को कोरोना के संक्रमण से बचाने के लिए एक अभिनव पहल की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से और विभिन्न पोस्टर बैनर और गीतों के माध्यम से लोगों से कोरोना के संक्रमण से बचने की अपील की है । उपेन्द्र जैन के इस अभियान की थीम हैं, हर मुश्किल में पुलिस हर वक्त आपके साथ ।इन सोशल मीडिया संदेशों में पुलिसकर्मी लोगों को यह संदेश दिखा देते नजर आ रहे हैं कि उनका भी परिवार है, उनके भी बच्चे उनकी राह देख रहे हैं बावजूद इसके पुलिस का कर्तव्य आम जनता की सुरक्षा पहले है। मध्य प्रदेश पुलिस का हर एक सिपाही बस यह चाहता है कि आप घर में रहे और कोरोना से सुरक्षित रहें। कुछ पोस्टरों में पुलिसकर्मी ये संदेश देते नजर आ रहे हैं कि 21 दिन बाद भी वे वही मिलेंगे और आपकी सुरक्षा तब भी करेंगे ।पुलिसकर्मियों ने दिल और फर्ज में से फर्ज को चुना है और तमाम खतरों के बाद भी वह जनता की सुरक्षा के लिए दिन रात एक किए हुए हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews