फरियादी की ‘कच्छा’ शिकायत सुन हैरान हुई पुलिस

फरियादी की ‘कच्छा’ शिकायत सुन हैरान हुई पुलिस

भोपाल। राजधानी में कोरोना के साय के बीच एक ऐसी शिकायत पुलिस स्टेशन पहुंची जिसने सबको भौचका कर दिया| दरअसल हबीबगंज पुलिस स्टेशन में शहर के भीम नगर में रहने वाले कृष्ण कुमार दूबे अपने कच्छे की शिकायत लेकर पहुंचे| अब जरा जनाब की शिकायत भी सुन लीजिए|

कृष्ण कुमार का कहना है कि टेलर ने उनका कच्छा छोटा सिल दिया है| जबकि उन्होने 2 मीटर कपड़ा टेलर को दिया था| दो मीटर में 2 कच्छे बड़े आराम से सिल जाने चाहिए था| लेकिन टेलर ने दोनों ही कच्छे छोटे सिल दिए और 70 रूपए सिलाई भी ले ली| इतना ही नहीं टेलर ने जनाब को कच्छा में नाडा भी नहीं डालकर दिया और पैसे पूरे लिए| इस बात का पता जनाब को तब लगा जब उन्होने घर जाकर उसे पहनकर देखा, बस इसी बात से खफा कृष्ण कुमार टेलर के खिलाफ शिकायत करने थाने पहुँच गए|

पुलिस ने फरियादी को बैरंग लौटाया
कृष्ण कुमार, टेलर के खिलाफ एक आवेदन लेकर शिकायत करने पुलिस स्टेशन पहुंचे| लेकिन पुलिस ने किसी पचडे में पड़ने के बजाए उसे बैरंग लौटा दिया| हां जाते हुए एक सलाह पुलिस ने कृष्ण को जरूर दे डाली| पुलिस ने कहा कि वो धारा 155 के तहत कोर्ट जा सकता है|

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews