आज भोपाल के इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली, कहीं 3 तो कहीं 5 घंटे की कटौती, देखें लिस्ट

भोपाल के कुछ इलाकों में आज 3 से 5 घंटे तक बिजली कटौती की जाने वाली है। अगर आप इन इलाकों में रहने वाले हैं तो समय से पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप और जरूरी उपकरणों को चार्ज करने के साथ महत्वपूर्ण काम पूरे कर लें।
Bhopal Power cut

अगर आप भोपाल के रहने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत तो जरूरी है। दरअसल, आज शहर के 50 से अधिक इलाकों में बिजली गुल रहने वाली है। राजधानी में बिजली कंपनी का लाइन मेंटेनेंस, पेड़ों की कटाई, अतिरिक्त डीपी स्ट्रक्चर लगाने, पोल लगाने जैसे कार्य किया जा रहे हैं, इसी की वजह से बिजली सप्लाई बंद रहने वाली है।

भोपाल के अलग-अलग इलाकों में लगभग 3 से 5 घंटे तक बिजली कटौती की जाने वाली है। ऐसे में उपभोक्ताओं को अपने जरूरी काम बिजली कटौती के तय समय से पहले पूरे करने की कोशिश करनी होगी। चलिए जान लेते हैं कि किस इलाके में कितने समय तक बिजली नहीं रहने वाली है।

इन इलाकों में गुल रहेगी बिजली

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक

बिजली कटौती का ये स्लॉट इन जगहों के लिए लागू किया गया है- साकेत नगर 2 ए, अलकापुरी, दुर्गा नगर, शक्ति नगर, शक्ति नगर सेक्टर ए, दुर्गा मंदिर पहाड़ी क्षेत्र और आसपास के इलाके में बिजली कटौती की जाएगी।

सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक

विजयनगर, दुर्गा नगर कॉलोनी, चांदबड़ हिनोतिया, गैस राहत अस्पताल, सेमरा, चुना भट्टी गांव, समर्थन, ताबिश कंपलेक्स, सागर कैंपस, चाणक्यपुरी कॉलोनी, गंगोत्री हाइट्स, वर्धमान परिसर, परस्पर कॉलोनी, हिल क्रेस्ट और आसपास के इलाके में बिजली नहीं रहेगी।

यहां 4 घंटे नहीं होगा बिजली सप्लाई

शहर के विजयनगर, मंगलम अपार्टमेंट, वल्लभ नगर, मिल्क डेयरी, सुदिति हॉस्पिटल और आसपास के इलाके में 4 घंटे बिजली नहीं रहने वाली है।

यहां 11 से 2 बजे तक पावर कट

अरविंद विहार, लहारपुर, बागमुगालिया एक्सटेंशन, एमआईजी, एचआईजी, एडब्ल्यूएस क्वाटर, द्वारिका परिसर, माउंट कार्मल स्कूल, सिंगापुर सिटी कॉलोनी, दानिश कुंज, विराशा हाइट्स डीएच 4 और आसपास के इलाकों में 3 घंटे बिजली नहीं रहेगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews