कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाए गए भोपाल अध्यक्ष, ये रही वजह

कार्यकाल पूरा होने से पहले हटाए गए भोपाल अध्यक्ष, ये रही वजह

भोपाल।
उपचुनाव (by election)से पहले और कोरोनावायरस(corona virus) के संकट के बीच शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (BJP state president VD Sharma) और संगठन महामंत्री सुहास भगत (Organization General Minister Suhas Bhagat) ने नए जिला अध्यक्षों (New district presidents) की सूची जारी कर दी है।भाजपा (bjp) द्वारा भोपाल (bhopal)इंदौर(indore) सहित 24 जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।भोपाल नगर में सुमित पचौरी (sumit pachori) को जिले की कमान सौंपी गई है।

बीजेपी ने सुमित पचौरी को विकास विरानी की जगह भोपाल जिला अध्यक्ष बनाया है। सुत्रों की माने तो विकास विरानी कार्यकाल पूरा होने से पहले ही हटाए दिए गए ।इसके पीछे नेताओं से समन्वय नहीं होने की वजह सामने आ रही है।काफी दिनों से उनका नेताओं से तालमेल नही बैठ रहा था।इतना ही नही पिछले साल जब वीरानी को भोपाल अध्यक्ष बनाया गया था तब भी विरोध की खबरें सामने आई थी। कई नेता शिवराज के बंगले पर पहुंचे थे।

वही भाेपाल में खींचतान के बीच दो दिन पहले जिले के पदाधिकारी अनिल अग्रवाल, राम बंसल, जगदीश यादव और केवल मिश्रा आदि ने प्रदेश अध्यक्ष शर्मा से मुलाकात करके कहा था कि वीरानी को बदला जा रहा है तो नया जिलाध्यक्ष जिले की बाॅडी में से ही होना चाहिए। पार्टी स्तर पर रवींद्र यति के नाम की भी चर्चा हुई, लेकिन पचौरी के नाम पर सहमति बनी। इसके के चलते पचौरी को मौका दिया गया है।

उपचुनाव को देखते हुए यह बीजेपी का बड़ा दांव माना जा रहा है।क्योंकि इसमें भाजपा ने अधिकतर युवा नेताओं के हाथ में कमान सौंपी है। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इन नियुक्तियों में युवाओं को मौका दिया है। ज्यादातर लोगों की उम्र 40 से 50 के बीच है।सिर्फ सतना में नरेंद्र त्रिपाठी और नरसिंहपुर में अभिलाष मिश्रा को रिपीट किया गया है। इस सूची में युवा मोर्चा में रहे नेताओं को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। इसमें गौरव रणदिवे, दिलीप पांडे, राजू यादव, गौरव सिरोठिया समेत कुछ नेता शामिल हैं।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews