भोपाल : फिर शुरू होगी पुलिस मुख्यालय में जनसुनवाई, 17 दिसंबर को DGP करेंगे शुभारंभ

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी दर्ज किया जाएगा, ताकि शिकायतों की निगरानी और उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।
DGP Kailash Makwana

Madhya Pradesh drug-free abhiyan

BHOPAL NEWS : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने नागरिकों की शिकायतों और समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित व पारदर्शी समाधान करने के निर्देश दिए हैं। इन्हीं निर्देशों के पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा 17 दिसंबर 2024 से प्रत्येक मंगलवार को पुराने पुलिस मुख्यालय में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक जनसुनवाई का शुभारंभ करेंगे।

जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी दर्ज किया जाएगा…

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शिकायत डी. सी.सागर को नोडल अधिकारी नियुक्त कर जनसुनवाई की जिम्मेदारी दी गई है कि वह शिकायतों का उचित समाधान सुनिश्चित करे। राज्य सरकार शिकायतों के निस्तारण में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना चाहती है। इसलिए जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर भी दर्ज किया जाएगा, ताकि शिकायतों की निगरानी और उचित समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

जनसुनवाई नागरिकों के लिए फायदेमंद…

पुलिस मुख्यालय की शिकायत शाखा द्वारा शिकायतों का समन्वय किया जाएगा और संबंधित पुलिस थानों या अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के लिए प्रेषित किया जाएगा। पुलिस मुख्यालय में उपस्थित होने वाले आवेदकों की सुविधा के लिए प्रतीक्षा कक्ष, बैठक व्यवस्था, पेयजल, पार्किंग सुविधा, चिकित्सा व्यवस्था आदि की व्यवस्थाएं की जाएंगी। यह निर्णय नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी तंत्र की पारदर्शिता एवं जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस महानिदेशक द्वारा शुरू की गई यह जनसुनवाई पहल नागरिकों को सीधे अपनी शिकायतें और समस्याएं उच्च अधिकारियों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करेगी।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews