बिना टिकिट यात्रियों से वसूले जुर्माने से भोपाल रेल मंडल को 25 करोड़ से अधिक की कमाई

Summer Season Special train

Summer Season Special

BHOPAL RAIL NEWS : भोपाल रेल मण्डल ने महज कुछ महीनों में ही बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्रियों से करोड़ों रुपये जुर्माने के तहत वसूले है, वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य के निर्देशन में टिकट चेकिंग कर्मचारियों द्वारा भोपाल मण्डल में बिना टिकट यात्रियों की सघन टिकट जांच लगातार जारी है। जिसके परिणामस्वरूप वित्तीय वर्ष 2023-24 के प्रथम छमाही (अप्रैल से सितम्बर 2023 तक) में बिना टिकट /अनुचित टिकट एवं बिना बुक कराए समान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों की सघन टिकट जांच की गई। टिकट जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों के 204132 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 25 करोड़ से ज्यादा वसूल किया गया। अनियमित टिकट यात्रियों के 192009 मामले पकड़े गए, जिनसे किराया एवं बतौर जुर्माना सहित रुपये 9,14,92,440/- वसूल किया गया। इसी प्रकार बिना बुक कराए सामान के साथ यात्रा करने के 2181 मामले पकड़े गए, जिनसे रुपये 4,06,580/- वसूला गया।

महज 6 महीने में करोड़ों कमाए 
इस प्रकार चालू वित्तीय वर्ष के प्रथम छमाही (अप्रैल से सितम्बर 2023 तक) की अवधि में बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों के कुल 398322 मामले पकड़े गए, जिनसे कुल रुपये 25,03,13,745/- रेल राजस्व प्राप्त हुआ।
यात्रियों से अनुरोध है कि उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, प्रतिक्षा सूची ई-टिकट पर यात्रा करने की अनुमति नहीं है। इसी प्रकार प्लेटफॉर्म टिकट भी यात्रा के लिए अनुमत नहीं है। अतः प्रतीक्षा सूची ई-टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट लेकर यात्रा न करें। स्टेशन प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए यात्रा टिकट या प्लेटफॉर्म टिकट होना आवश्यक है। यात्रा से पूर्व अपने सामान को बुक कराएं, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews