भोपाल रेल मण्डल ने महज कुछ ही महीनों में बेटिकिट यात्रियों से कमाए 26 करोड़

मण्डल ने केवल नवम्बर महीने में टिकिट जाँच अभियान में बिना टिकिट, अनबुक्ड लगेज, अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों से 3 करोड़ 42 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है।
Railway fine

West Central Railway fine vendors

भोपाल मंडल ने टिकट चेकिंग के दौरान सिर्फ आठ माह में ही रिकार्ड तोड़ कमाई की है, मण्डल ने इस दौरान 4.16 लाख मामलें पकड़े और इन पकड़े गए यात्रियों से 26.70 करोड़ का राजस्व अर्जित किया।

समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियान

पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल रेल प्रबंधक पंकज त्यागी के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया के निर्देशन में यात्री गाड़ियों एवं स्टेशनों पर समय-समय पर चलाए गए टिकट जांच अभियानों में चालू वित्तीय वर्ष के अप्रैल से नवम्बर 2025 तक कुल 4.16 लाख मामले पकड़े और अतिरिक्त किराया एवं जुर्माना सहित कुल 26 करोड़ 70 लाख रूपए का राजस्व अर्जित किया है।

नवम्बर महीने में ही कमा डाले 03 करोड़ 42 लाख 

जबकि केवल नवम्बर माह कि बात करें तो भोपाल मण्डल के टिकट निरीक्षकों ने टिकिट जाँच अभियान से बिना टिकिट/अनबुक्ड लगेज/अनियमित टिकिट लेकर यात्रा करने वालों के विरुद्ध 52,560 प्रकरण से रेलवे ने 3 करोड़ 42 लाख रुपये का जुर्माना यात्रियों से वसूल किया है।

रेल यात्रियों से अनुरोध 

रेल प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि बिना टिकट यात्रा ना करें। उचित टिकट लेकर ही यात्रा करें, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा ना हो। वाणिज्य विभाग एवं आरपीएफ के समनव्य से पश्चिम मध्य रेल भोपाल मंडल यात्रियों को सुरक्षित यात्रा कराने के उद्द्येश्य से ट्रेनों में टिकट चैकिंग अभियान आगे भी चलाये जाते रहेंगे।

यात्रियों के लिए बेहद ज़रूरी जानकारी यात्रा करते समय रखे ख्याल

टिकट की जांच- यात्रा के दौरान हमेशा अपना वैध टिकट (ई-टिकट या प्रिंटेड) अपने पास रखें, ताकि टीटी के मांगने पर दिखा सकें।
PNR स्टेटस- अपना PNR स्टेटस चेक करने के लिए 139 पर मैसेज भेजें या IRCTC की वेबसाइट/ऐप का उपयोग करें, इससे आपको ट्रेन नंबर के साथ ही तमाम जानकारी मिल जाएगी।
सुरक्षा और शिकायतें-किसी भी सुरक्षा संबंधी समस्या के लिए 182 या अन्य पूछताछ के लिए 139 पर संपर्क करें। बिना टिकिट यात्रा करना जुर्म है, ऐसे में जब भी ट्रेन में सफर करें सुविधानुसार टिकिट्स लेकर ही सफर करें। कई बार अचानक यात्रा पर निकलना पड़ता है ऐसे में रेल्वे के नियमानुसार टिकिट ले और यात्रा शुरू करें। बिना टिकिट यात्रा करते पकड़े जाने पर जुर्माना और जेल दोनों हो सकती है। इसलिए असुविधा से बचें और रेल्वे के नियमों का पालन करें।

Sushma Bhardwaj
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews